IPL 2024: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 ऑक्शन में 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। जिसके बाद स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि जितना स्टार्क पर फ्रेंचाइजी ने निवेश किया है उस हिसाब से स्टार्क का प्रदर्शन भी रहे, लेकिन अभी तक स्टार्क का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। अभी तक इस सीजन स्टार्क न तो ज्यादा विकेट लेने में कामयाब हो पाए हैं और न ही रन गति पर रोक लगा पाए हैं। जिसके बाद स्टार्क की जमकर आलोचना भी हुई और फैंस ने केकेआर के स्टार्क को इतने सारे पैसो में खरीदने के फैसले पर सवाल खड़े किए।
केकेआर के सीईओ ने किया स्टार्क का बचाव
जहां एक तरफ खराब गेंदबाजी को लेकर मिचेल स्टार्क की काफी आलोचना हो रही है तो वहीं केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने अब स्टार्क बचाव किया है। वेंकी मैसूर का कहना है कि हमने स्टार्क पर ऑक्शन में जितना निवेश किया है उसके बारे में नहीं सोचते हैं। ऑक्शन में ऐसी चीजें होती है जो किसी के हाथ में नहीं होती है। स्टार्क एक सुपरस्टार खिलाड़ी है उसकी मौजूदगी टीम को एक अलग गतिशीलता प्रदान करती है।
आईपीएल 2024 के पहले दो मैचों के बाद मिचेल स्टार्क और केकेआर के उनको इतने दाम पर खरीदने वाले फैसले पर सवाल उठने लगे थे। पहले दो मैचों में स्टार्क 8 ओवर में 100 रन खर्च कर दिए थे। इसके अलावा पहले दो मैचों में उनको कोई सफलता भी नहीं मिली थी।
वहीं आरसीबी के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में भी स्टार्क काफी ज्यादा महंगे साबित हुए थे। इस मैच में स्टार्क ने महज 3 ओवर में 55 रन खर्च किए थे और एक विकेट हासिल की थी। इस मैच में जिस तरह से आरसीबी के कर्ण शर्मा ने स्टार्क की पिटाई करते हुए 4 गेंदों पर 3 छक्के जड़े थे, उसके बाद से उनकी और ज्यादा आलोचना हो रही है। हालांकि इस ओवर में स्टार्क ने कर्ण को कोटन बोल्ड जरूर कर दिया था।
मजबूत स्थिति में केकेआर
आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स काफी मजबूत स्थिति में दिख रही है। अभी तक इस सीजन केकेआर ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 5 मैचों में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल केकेआर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है। केकेआर फिलहाल प्लेऑफ के लिए प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी टेंशन, घातक खिलाड़ी हुआ पूरे सीजन से बाहर
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: विराट कोहली को जुर्माने में कितना देना पड़ेगा पैसा? जानें मैच फीस की पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines