IPL 2024 MI vs SRH: आईपीएल 2024 में 55वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच को हार्दिक पांड्या की मुंबई ने 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। मुंबई की ये इस सीजन की चौथी जीत है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की इस सीजन पांचवीं हार है। मुंबई के हाथों मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का खूब मजाक बनाया जा रहा है। यूजर्स हैदराबाद टीम को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं।
SRH की बल्लेबाजी का बना मजाक
आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम काफी मजबूत मानी जा रही है। खासकर टीम की बल्लेबाजी ने विपक्षी गेंदबाजों की नाक में दम करके रखा है। पिछले मैच में हैदराबाद ने लीग की दूसरी सबसे मजबूत टीम राजस्थान रॉयल्स को हराया था, जिसके बाद से टीम के हौंसले काफी बुलंद थे। लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स के बल्लेबाज काफी लाचार दिखे।
एक समय मैच में हैदराबाद ने 95 रनों के अंदर ही अपने टॉप-5 बल्लेबाजों के विकेट गवां दिए थे। जिसके बाद लग रहा था कि हैदराबाद की टीम 150 रन भी नहीं बना पाएगी लेकिन आखिर में आकर कप्तान पैट कमिंस ने 17 गेंदों पर 35 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम के स्कोर 173 तक पहुंचाया।
पावप्ले में ही मुंबई के गेंदबाजों ने हैदराबाद की हालत खराब कर दी थी। जिसके बाद मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्याकुमार यादव ने तूफानी शतक जड़कर टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। इस मैच में मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने हैदराबाद टीम के मजे लेने शुरू किए।
सोशल मीडिया पर ज्यादातर यूजर्स सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक काव्या मारन के तरह-तरह के रिएक्शन को शेयर किया है। एक यूजर्स ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि SRH ने टेबल टॉपर टीम को हराया लेकिन टेबल बॉटम टीम से हार गई। यह कैट क्लियर करने लेकिन बीकॉम में फेल होने जैसा है।
ये भी पढ़ें:- MI vs SRH: ‘अपने मुंह मियां मिट्ठू हुए हार्दिक पांड्या!’ अपनी ही गेंदबाजी की करने लगे तारीफ, फैंस ने दिए रिएक्शन
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: 55 मैचों के बाद भी नहीं मिली प्लेऑफ की टीम, 9 टीमें रेस में बरकरार
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रोहित शर्मा का ड्रेसिंग रूम से रोते हुए वीडियो वायरल, फैंस भी हुए भावुक
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
26 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
42 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines