IPL 2024: MI की हार के बाद लपेटे में आए हार्दिक पांड्या, पूर्व दिग्गज ने कप्तानी पर उठाया सवाल

Question on Hardik Pandya Captaincy: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस की हार के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या को जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही खिलाड़ी ने हार्दिक की कप्तानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पांड्या की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।

IPL 2024 MI vs SRH Irfan pathan question on hardik pandya captaincy

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या।

Question on Hardik Pandya Captaincy: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरे मुकाबले में हार मिली है। पहले तो मुंबई को गुजरात के खिलाफ करारी हार मिली थी। इसके बाद मुंबई को हैदराबाद के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या पर सवाल खड़ा होना लाजमी है। भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने हार्दिक पांड्या को लपेटे में ले लिया है। खिलाड़ी ने ना सिर्फ मुंबई की हार के लिए हार्दिक को जिम्मेदार ठहराया है, बल्कि उनकी कप्तानी पर भी सवाल दाग दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांड्या को लेकर क्या कहा

भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही थी। इस मैच में मुंबई के सामने विशाल लक्ष्य होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और मैच को अपने नाम करने के लिए पूरी जान लगा दी। 14वें ओवर तक मैच का रुख देखकर ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस इस मैच को अपने नाम कर लेगी। लेकिन इसके बाद हैदराबाद ने वापसी की और मैच को अपना नाम कर लिया। इस मैच में मुंबई की ओर से सभी बल्लेबाजों ने करीब-करीब 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। लेकिन हार्दिक पांड्या अकेले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने कप्तान होने के बावजूद 20 गेंदों में 24 रन बनाए।

https://twitter.com/Retired__hurt/status/1773055858529755594

विज्ञापन

हार्दिक पर फोड़ा हार का ठीकरा

इरफान पठान ने इसी को लेकर हार्दिक की कप्तानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इरफान ने कहा कि ऐसे मुकाबले में मुंबई के सभी बल्लेबाज 200 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं, लेकिन खुद कप्तान ने 120 की स्ट्राइक रेट से 24 रनों की पारी खेली है। उन्होंने साफ इशारा कर दिया है कि अगर हार्दिक पांड्या भी बेहतर स्ट्राइक रेट से खेलते तो मैच का अंजाम बदल सकता था। पूर्व खिलाड़ी ने इशारों-इशारों में ही हार्दिक पांड्या पर मुंबई की हार का ठीकरा फोड़ दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इन 2 ओवरों में बदला गेम

बता दें कि जब हार्दिक पांड्या और दूसरे छोड़ पर टीम डेविड बल्लेबाजी कर रहे थे, इस दौरान 15वें ओवर में मुंबई इंडियंस ने सिर्फ 3 रन लिए। जब जीत के लिए 15 के रन रेट से रन चाहिए, इस परिस्थिति में हार्दिक के रहते मुंबई ने 15वें ओवर में 3 रन और 16वें ओवर में 5 रन लिए हैं। यहीं से मुंबई इंडियंस जीता हुआ मैच हार गया। हार्दिक अगर इन 2 ओवरों में भी रन बटोर लेते, तो शायद मैच का अंजाम मुंबई की जीत होता। इसी कारण से पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इरफान पठान ने मुंबई की हार का ठीकरा हार्दिक पांड्या पर फोड़ दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ