IPL 2024 MI vs RR: हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस और संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का 38वां मुकाबला खेला गया। प्लेऑफ खेलने के लिए मुंबई इंडियंस को यह मुकाबला अपने नाम करने की सख्त जरूरत थी। लेकिन राजस्थान ने इस मैच में मुंबई इंडियंस को मात दे दी है। इससे हार्दिक को करारा झटका लगा है। मुंबई इस सीजन अभी तक 8 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें से सिर्फ 3 मैचों में जीत हासिल कर सकी है, ऐसे में यहां से एमआई के लिए क्वालीफाई करने की राह बेहद ही कठिन होगी। दूसरी ओर राजस्थान भी 8 मैच खेल चुकी है, जिनमें से 7 मैचों में जीत की है। इस मुकाबले ने प्लेऑफ की राह लगभग क्लियर कर दी है। राजस्थान की जीत से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इन 4 टीमों के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल हो गया है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs KKR: विराट कोहली अभी भी मानते हैं अंपायर की थी गलती, गेंद को बताया ‘अनप्लेबल बीमर!’
इन 6 टीमों में लगी हुई है रेस
मुंबई इंडियंस इस मैच से पहले 7 मुकाबले खेल चुकी थी, जिनमें से 3 मैच जीतकर अंकतालिका में सातवें स्थान पर विराजमान थी। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स की टीम 7 में से 6 मैच अपने नाम कर टॉप पर विराजमान थी। अब मुंबई के नाम 8 मैचों में 3 जीत है और वह अंकतालिका में सातवें स्थान पर ही विराजमान है। दूसरी ओर राजस्थान भी 7 जीत के साथ अभी भी टॉप पर है। सैमसन की सेना जैसे ही एक मुकाबला जीत लेगी, वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। ऐसे में राजस्थान का प्लेऑफ खेलना तो पक्का माना जा रहा है। राजस्थान के अलावा भी 5 टीमें रेस में लगी हुई है। इन 6 टीमों में 2 टीमों को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। इन 6 टीमों में राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस है।
ये भी पढ़ें:- RR vs MI: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक, राजस्थान की जीत में चमके ये 3 खिलाड़ी
इन 4 टीमों के लिए मुश्किल हुई प्लेऑफ की राह
मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो गई है। एमआई के अलावा भी 3 टीमें ऐसी हैं, जिसके लिए प्लेऑफ खेलना मुंबई से भी अधिक मुश्किल है। इन तीन टीमों में दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम है। आरसीबी के लिए तो प्लेऑफ खेलना लगभग नामुमकिन लग रहा है। बेंगलुरु 8 मैच खेल चुकी है, लेकिन सिर्फ एक मैच में जीत हासिल हुई है। ऐसे में अब अगर आरसीबी सभी मुकाबले जीत भी जाती है, तो भी सिर्फ 7 जीत तक पहुंच पाएगी।
ये भी पढ़ें;- RR vs MI: फिर उठे हार्दिक पांड्या पर सवाल, सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
29 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
51 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines