Arjun Tendulkar Taken off Field Getting Six Back To Back: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच के दौरान एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 214 बनाए। इस दौरान मुंबई के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर की तीसरी ओवर में खूब पिटाई हुई। अर्जुन तेंदुलकर जब अपने तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने के लिए आए, तो शुरुआती 2 गेंदों में 2 छक्के पड़ने के बाद वह मैदान से बाहर चले गए। चलिए आपको बताते हैं इसका क्या कारण है।
ये भी पढ़ें:- MI vs LSG: विश्व कप से पहले फॉर्म में लौटे रोहित, ये खिलाड़ी रहे मुंबई की हार के गुनाहगार
अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन
लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाजों की खूब पिटाई की है। खासकर निकोलस पूरन ने सिर्फ 29 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली। लखनऊ की बल्लेबाजी के दौरान मुंबई के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को मैदान से बाहर जाना पड़ा। अर्जुन ने इस मैच में शुरुआती 2 ओवरों में 10 रन दिए थे। इस दौरान उन्हें गेंदबाजी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। 2 ओवर कराने के बाद वह मैदान से बाहर चले गए, लेकिन दोबारा उन्हें गेंदबाजी करने के लिए बुलाया गया। जब अर्जुन अपनी तीसरी ओवर डालने आए, तो शुरुआती 2 गेंदों में उन्हें 2 छक्का पड़ गए।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: नेपाल टीम में होगी मैच विनर खिलाड़ी की एंट्री, ICC से मिली अनुमति
एक ओवर में बटोरे 29 रन
इसके बाद अर्जुन को एक बार फिर से गेंदबाजी करने में दिक्कत आने लगी थी, वह काफी मुश्किल से सिर्फ 2 गेंद डाल पाए थे और दोनों पर छक्का पड़ गए। इस कारण से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इस ओवर के बाकी बचे 4 गेंद डालने के लिए नमनधीर पहुंचे। उन्हें भी 4 गेंदों में 17 रन जड़ दिए। ऐसे में इस एक ओवर में लखनऊ ने कुल 29 रन बटोर लिए, जिसके कारण आखिरी में एलएसजी का स्कोर 214 पहुंच गया। अर्जुन ने इस मैच में कुल 2.2 ओवर गेंदबाजी की जिसमें 22 रन दिए हैं। शुरुआती 2 ओवरों में तो उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन उसके बाद उनकी पिटाई हो गई।
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
15 mins agoLIVE: हार के बाद पलटवार करेगी टीम इंडिया, थोड़ी देर में होगा टॉस
36 mins agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
1 hr agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines