IPL 2024 MI vs DC: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस अपना चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेल रही है। अभी तक इस सीजन में हार्दिक पांड्या की टीम एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है। लगातार तीन मैच हारने के बाद मुंबई इस मैच में अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेगी। तीन मैच के बाद मुंबई इंडियंस के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में टीम की प्लेइंग इलेवन में वापसी की। दरअसल सूर्यकुमार यादव चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे थे।
सूर्यकुमार यादव नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे थे। बीते कुछ दिनों पहले ही एनसीए ने सूर्यकुमार यादव को फिट घोषित किया था। जिसके बाद सूर्या मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़े। ऐसे में फैंस को इस विस्फोटक बल्लेबाज से काफी उम्मीदे थी कि सूर्यकुमार इस मैच में टीम के लिए शानदार कमबैक करेंगे।
सूर्यकुमार ने फैंस को किया निराश
लंबे समय के बाद सूर्यकुमार यादव की क्रिकेट मैदान पर वापसी हुई थी लेकिन इस मैच में आते ही सूर्यकुमार यादव ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बल्लेबाज का कमबैक काफी खराब रहा है। इस मैच में सूर्यकुमार यादव दो गेंद खेलकर ही आउट हो गए। यहां तक बल्लेबाज इस मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाया। हालांकि फैंस सूर्या के इस प्रदर्शन से बिल्कुल भी निराश नहीं है।
सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सूर्यकुमार को सपोर्ट कर रहे हैं। एक फैन ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि कोई बात नहीं, सूर्यकुमार यादव 4 महीने बाद खेल रहे थे। वह वापस आ जाएगा। एक अन्य फैन ने लिखा सूर्या भाऊ आरसीबी के खिलाफ अगले मैच में आपकी वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। 4 महीने की लंबी चोट के बाद फॉर्म में वापसी करना कठिन है। आशा है आप बड़ा स्कोर करेंगे और मैच जीतेंगे।
ये भी पढ़ें:- MI vs DC: फिफ्टी से चूके रोहित शर्मा, फिर भी बना दिया खास कीर्तिमान; विराट के क्लब में शामिल
ये भी पढ़ें:- CSK vs KKR: होम ग्राउंड पर कोलकाता से टकराएगी चेन्नई, जानिए चेपॉक की पिच का अपडेट
ये भी पढ़ें;- MI vs DC: मैच से पहले ही टूट गया हार्दिक का दिल; बोलते रह गए मुंबई के कप्तान, नहीं मिला साथ
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
46 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines