IPL 2024 Rohit Sharma Selfish: आईपीएल 2024 में 29वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम पर खेला गया। इस रोमांचक मैच में सीएसके ने मुंबई को 20 रनों से मात दी। इस मैच में फैंस को पहले एमएस धोनी का धमाल देखने को मिला।
इसके बाद दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने अपनी ताबड़तोड़ पारी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस मैच में रोहित ने शानदार शतक जड़ा। आईपीएल में रोहित के बल्ले से ये शतक पूरे 12 साल बाद आया है। इस मैच में रोहित ने 105 रन बनाए। इसके बाद भी रोहित को सोशल मीडिया पर सेल्फिश बोला गया है।
शतक से नाराज कुछ फैंस
मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने के लिए इस मैच में रोहित शर्मा आखिरी गेंद तक क्रीज पर डटे रहे लेकिन टीम जीत नहीं पाई। हालांकि रोहित ने अपना शतक जरूर पूरा किया, बावजूद इसके उनको सोशल मीडिया पर सेल्फिश बोला गया। वहीं इससे पहले विराट कोहली ने जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक जड़ा था उनको भी सोशल मीडिया पर सेल्फिश बोला गया था।
अब कुछ यूजर्स ने रोहित के शतक की तुलना विराट कोहली के शतक से करते हुए उनको सेल्फिश बोलना शुरू कर दिया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों के शतक लगाने के बावजूद इनकी टीमें मैच नहीं जीत सकी है। विराट ने राजस्थान के खिलाफ शतक लगाया था उस मैच को आरसीबी हार गई थी, क्योंकि सामने वाली टीम के विस्फोटक बल्लेबाज जोश बटलर ने शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। वहीं अब रोहित ने शतक लगाया तो मुंबई इंडियंस भी हार गई।
मुंबई को मिली चौथी हार
मुंबई इंडियंस की शुरुआत आईपीएल 2024 में बेहद खराब रही है। हार्दिक की कप्तानी वाली मुंबई को सीजन के शुरुआती तीन मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद मुंबई ने दो मैचों में जरूर जीत हासिल की लेकिन अब एक बार फिर से टीम को हार का सामना करना पड़ा है। अभी तक मुंबई इस सीजन में 6 मैच खेल चुकी है जिसमें से टीम को 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘क्या धोनी से छक्के लगवाने आए थे…’ पूर्व दिग्गज ने हार्दिक पर निकाली जमकर भड़ास
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक ने भी माना MS Dhoni का लोहा, सीएसके की शानदार गेंदबाजी में ‘माही’ का हाथ
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रोहित के शतक पर भारी पड़े धोनी के 20 रन, ये 2 टर्निंग प्वाइंट बने MI की हार का कारण
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines