IPL 2024 MI vs CSK: आईपीएल 2024 में 29वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का तूफान देखने को मिला। बल्लेबाजी के दौरान धोनी को महज 4 गेंद खेलने के लिए मिली और इन चार गेंदों पर धोनी 3 शानदार छक्के लगाकर फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की एमएस धोनी ने खूब पिटाई की। पहली ही गेंद पर आकर धोनी ने शानदार छक्का लगाया।
धोनी ने खेली तूफानी पारी
आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर डेरिल मिचेल के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने एमएस धोनी आए और क्रीज पर आते ही दर्शकों को धोनी का मैजिक देखने को मिला। धोनी ने आते ही पहली गेंद पर हार्दिक को जोरदार छक्का जड़ा। धोनी ने इस ओवर में 3 शानदार छक्के जड़े और तीनों ही छक्के धोनी ने अलग-अलग दिशा में मारे। धोनी ने बल्लेबाजी करते हुए महज 4 गेंद पर 20 रन ठोके।
हार्दिक की हुई खूब पिटाई
इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी में जमकर पिटाई हुई। हार्दिक को गेंदबाजी के दौरान 2 विकेट जरूर मिले लेकिन 3 ओवर में हार्दिक ने 43 रन खर्च किए। इससे पहले दो मैचों में हार्दिक ने गेंदाबाजी नहीं की थी लेकिन इस मैच में हार्दिक ने गेंदबाजी की और काफी महंगे साबित हुए। पहले ही ओवर में हार्दिक को 15 रन पड़े थे।
सीएसके ने बनाए 206 रन
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए। सीएसके की तरफ से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे ने कमाल की पारियां खेली। गायकवाड़ ने 69 और शिवम दुबे ने 66 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रचिन रविंद्र ने 21 और एमएस धोनी ने 20 रन बनाए।
ये भी पढ़ें:- MI Vs CSK: टॉस जीतकर कन्फ्यूज हुए हार्दिक पांड्या, कुछ देर के लिए भूल गए थे अपना निर्णय
ये भी पढ़ें:- MI vs CSK: हार्दिक के सामने फिर लगे रोहित-रोहित के नारे, देखें पांड्या का रिएक्शन
ये भी पढ़ें:- KKR vs LSG: लखनऊ की हार का कारण बने ये 3 खिलाड़ी, केकेआर की चौथी जीत
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
50 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines