IPL 2024 Hardik Pandya On MS Dhoni: आईपीएल 2024 में रविवार 14 अप्रैल को दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 रनों से अपने नाम किया। इस मैच में फैंस को सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का मैजिक देखने को मिला।
धोनी ने इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के आखिरी ओवर की जमकर पिटाई की। धोनी ने हार्दिक की तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जडे़। धोनी की ये ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखकर पूरा वानखेड़े स्टेडियम झूम उठा था। वहीं मैच के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या भी धोनी के कायल हो गए।
हार्दिक ने धोनी पर कह दी बड़ी बात
दरअसल इस मैच में पहले एमएस धोनी ने आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके सीएसके के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया, तो वहीं बाद में विकेटकीपिंग के दौरान गेंदबाजों से कमाल की गेंदबाजी भी करवाई। मैच हारने के बाद हार्दिक पांड्या ने धोनी को लेकर कहा कि सीएसके ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और उनके पास एक आदमी स्टंप के पीछे ऐसा है जो बता रहा है कि क्या करना है? विकेट के पीछे एक शख्स था, जिसने सीएसके को मैच जिताने में मदद की।
बल्लेबाजी के साथ-साथ इस मैच चेन्नई ने कमाल की गेंदबाजी भी की। खासकर मथीशा पथिराना ने मुंबई के बल्लेबाजों पर कहर ढाया। इस मैच में पथिराना ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा तुषार देशपांडे और मुस्तफिजुर रहमान ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
भले ही एमएस धोनी अब सीएसके के कप्तान न हो फिर देखा जाता है कि मैच के दौरान धोनी कैसे गेंदबाजों को विकेट के पीछे से बताते रहते है कि उनको कहां पर गेंद डालनी है। रुतुराज भी धोनी से फील्डिंग सेट करने और गेंदबाजी कराने को लेकर चर्चा करते रहते हैं। धोनी मैच चलाने में गायकवाड़ की काफी मदद करते है। इस बात को खुद गायकवाड़ ने भी माना है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: 2 टीमों के लिए प्लेऑफ की राह हुई कठिन, देखें Points Table
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रोहित के शतक पर भारी पड़े धोनी के 20 रन, ये 2 टर्निंग प्वाइंट बने MI की हार का कारण
ये भी पढ़ें:- RCB vs SRH Dream 11: आप भी हैं फैंटेसी के शौकीन, तो इन खिलाड़ियों पर जरूर लगाएं दांव
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines