GT vs MI Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का 5वां मुकाबला रविवार को 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी। 17वें सीजन की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। इसके बाद रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को MI का नेतृत्व सौंपा गया। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 11 पिच
IPL 2023 के दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत हुई थी। इस मैच में शुभमन गिल ने सेंचुरी लगाई थी। होम ग्राउंड पर गुजरात ने इस मुकाबले को जीता था। बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में कुल 11 पिच हैं। इसमें से 5 काली मिट्टी की और 6 लाल मिट्टी की पिच हैं। काली मिट्टी की पिचें लाल मिट्टी की पिचों की तुलना में बेहतर उछाल देती हैं। साथ ही यह पिचें जल्दी सूख भी जाती हैं। इस मैदान पर टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुन सकती हैं।
अहमदाबाद के मौसम का हाल
मार्च खत्म होने के साथ ही गर्मी भी बढ़ती जा रही है। अहमदाबाद में इन दिनों अच्छी-खासी गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को अहमदाबाद का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। गुजरात और मुंबई के बीच मुकाबला 7:30 बजे शुरू होगा। इस दौरान गर्मी थोड़ी कम रहेगी। शाम के समय अहमदाबाद का तापमान के 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मैच के दौरान बारिश के कोई आसार नहीं हैं। ऐसे में क्रिकेट प्रेमी बिना कोई रुकावट के पूरे मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
स्टेडियम में अब तक हुए 27 मैच
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक IPL के 27 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 13 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 14 में जीत दर्ज की है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 172 रन और दूसरी पारी का औसत स्कोर 156 रन है। शुभमन गिल ने इस मैदान पर सबसे ज्यादा 669 रन बनाए हैं।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2024 शेड्यूल
24 मार्च, रविवार: गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस – 7:30 बजे
31 मार्च, रविवार: गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – 3:30 बजे
4 अप्रैल, गुरुवार: गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स – 7:30 बजे
ये भी पढ़ें: GT vs MI Head To Head: अपनी पुरानी टीम से भिड़ेंगे हार्दिक पांड्या, होगी कांटे की टक्कर; जानें आंकड़े
ये भी पढ़ें: GT vs MI: हार्दिक की बेवफाई का बदला लेगी गुजरात! गिल की सेना में जुड़ सकते हैं ये 4 विदेशी खिलाड़ी
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
32 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
50 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines