हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: क्रुणाल पांड्या से छिनी कमान, लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया सीजन से पहले बड़ा ऐलान

IPL 2024 Lucknow Super Giants Vice Captain: आईपीएल 2024 से पहले एक बड़ा ऐलान हो गया है। हार्दिक पांड्या को जहां मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था। वहीं उनके भाई क्रुणाल पांड्या को लखनऊ सुपर जायंट्स की उपकप्तानी से हटा दिया गया है। पिछले सीजन राहुल की चोट के बाद पांड्या ने टीम को संभाला था और प्लेऑफ तक ले गए थे।

विज्ञापन
Hardik Pandya, Krunal Pandya (Image- IPL)

IPL 2024 Lucknow Super Giants Vice Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन से पहले फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने बड़ा ऐलान कर दिया है। टीम ने इस सीजन के लिए अपने उपकप्तान में बदलाव किया है। आपको बता दें कि पिछले सीजन के लिए क्रुणाल पांड्या टीम के उपकप्तान थे। मगर अब निकोलस पूरन को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी शेयर की। इसमें टीम के कप्तान केएल राहुल निकोलस पूरन को जर्सी देते दिख रहे हैं। इस जर्सी के पीछे उनका नाम लिखा है और ब्रैकेट में VC लिखा है। यानी आगामी सीजन में पूरन टीम के उपकप्तान होंगे।

क्यों पांड्या से छिनी कमान?

फ्रेंचाइजी के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल पूछा कि क्रुणाल पांड्या को क्यों हटाया गया। पांड्या से कमान छीनने का कारण साफ है कि उन्होंने पिछले सीजन बतौर कप्तान खास प्रदर्शन नहीं किया। उनकी कप्तानी में टीम प्लेऑफ तक गई जरूर लेकिन ज्यादा आगे नहीं जा सकी। उन्होंने बतौर बल्लेबाज और गेंदबाज भी कप्तानी मिलने के बाद खास प्रदर्शन नहीं किया था। पर सोशल मीडिया पर लोगों को भरोसा नहीं हुआ कि क्रुणाल को क्यों हटाया गया। उनका मानना है कि राहुल के बिना पांड्या ने टीम को बेहतर तरीके से संभाला था।

लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड

केएल राहुल (कप्तान), निकोलस पूरन (उपकप्तान), क्विंटन डी कॉक, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, काइल मेयर्स, देवदत्त पडिक्कल, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, क्रुणाल पांड्या, युद्धवीर सिंह, यश ठाकुर, प्रेरक मांकड़, अमित मिश्रा, मयंक यादव, शमार जोसेफ, मोहसिन खान, कृष्णप्पा गौतम, अर्शिन कुलकर्णी, शिवम मावी, एम सिद्धार्थ, डेविड विली, एश्टन टर्नर, मोहम्मद अरशद खान।

विज्ञापन

केएल राहुल के खेलने पर सस्पेंस?

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल फिर से आईपीएल के पहले चोटिल हैं। उनके खेलने पर सस्पेंस है। वह अपनी जांघ की समस्या का इलाज करवाने लंदन जा सकते हैं। इससे पहले पिछले साल भी उनके ग्रोइन इंजरी हुई थी। वह पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। फिर एशिया कप में उनकी वापसी हुई थी। वनडे वर्ल्ड कप में भी वह टीम इंडिया का अहम हिस्सा थे। अब देखना होगा कि उनकी यह चोट कितनी गंभीर है। अगर राहुल नहीं फिट हुए तो अनुभवी कप्तान निकोलस पूरन टीम की कमान संभालते दिख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG : धर्मशाला टेस्ट से पहले बदला टीम इंडिया का स्क्वॉड, स्टार ऑलराउंडर को किया रिलीज

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘फिर हार्दिक को क्यों मिली जगह…,’ इरफान पठान ने कॉन्ट्रैक्ट से ईशान और अय्यर को बाहर करने पर निकाला गुस्सा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola