LSG vs KKR Playing 11: IPL 2024 में रविवार, 5 मई को डबल धमाल देखने को मिलेगा। दिन के दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। यह भिड़ंत लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में होगी। इस मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स की नजर जीत दर्ज कर प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने पर होगी। टीम ने अब तक 10 मैच खेले हैं और 7 में जीत दर्ज की है। 14 अंकों के साथ KKR पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है।
हिसाब चुकता करना चाहेगी लखनऊ
दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन 10 मैच खेले हैं और 6 पर कब्जा जमाया है। 12 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर मौजूद है। LSG भी इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगी। इस सीजन पिछले मैच में जब दोनों टीमें टकराई थीं तो कोलकाता नाइटराइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से शिकस्त दी थी। ऐसे में LSG के पास पिछली हार का बदला लेने का भी मौका होगा।
मयंक की चोट ने बढ़ाई लखनऊ की मुश्किलें
मयंक यादव की चोट ने लखनऊ सुपर जायंट्स की मुश्किलें बढ़ दी हैं। चोट के कारण तेज गेंदबाज अगले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में शमर जोसेफ को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है। जोसेफ एश्टन टर्नर की जगह ले सकते हैं। इसके अलावा यश ठाकुर को भी अंतिम 11 में जगह मिल सकती है। पिछले मैच में अर्शिन कुलकर्णी को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मौका मिला था। हालांकि, वह फीके साबित हुए थे और पहली गेंद पर आउट हो गए थे। इसके बाद भी LSG मैनेजमेंट उन पर भरोसा जता सकता है। KKR में हर्षित राणा की वापसी हो सकती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, यश ठाकुर, मोहसिन खान, शमर जोसेफ।
इम्पैक्ट प्लेयर: अर्शिन कुलकर्णी।
कोलकाता नाइटराइडर्स: सुनील नरेन, फिल साल्ट (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: तेज गेंदबाजी से लेकर खिलाड़ियों की फॉर्म तक, जानें भारतीय स्क्वॉड की 5 खामियां
ये भी पढ़ें: T20 World Cup में इस भारतीय ने बनाए सर्वाधिक रन, टॉप-10 में कोई पाकिस्तानी नहीं; देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines