हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LSG vs GT: लखनऊ की जीत में चमके यश ठाकुर, हासिल किए 5 विकेट; गुजरात की तीसरी हार

IPL 2024 LSG vs GT: आईपीएल 2024 के 21वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया है। इस सीजन लखनऊ की ये तीसरी जीत है तो वहीं गुजरात की तीसरी हार है।

विज्ञापन
IPL 2024 LSG vs GT

IPL 2024 LSG vs GT: आईपीएल 2024 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मैच को लखनऊ ने जीत लिया। इस सीजन लखनऊ की ये तीसरी जीत है। लखनऊ ने गुजरात के सामने जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 18.5 ओवर में 130 रनों पर ढेर हो गई और लखनऊ ने 33 रनों से इस मैच को जीत लिया। गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 31 रनों की पारी खेली। इसके अलावा राहुल तेवतिया ने 30 रन बनाए।

लखनऊ की शानदार गेंदबाजी

लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से इस मैच में कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली है। खासकर जिस तरह से यश ठाकुर और क्रुणाल पांड्या ने गुजरात के बल्लेबाजों को परेशान किया। यश ठाकुर ने 3.5 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में महज 11 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जिसके चलते लखनऊ ने गुजरात को महज 130 रनों पर ही रोक दिया।

लखनऊ ने बनाए थे 163 रन

इस मैच में टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 163 रन बनाए थे। लखनऊ की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मार्कस स्टोइनिस ने 43 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान स्टोइनिस ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए थे।

विज्ञापन

इसके अलावा कप्तान केएल राहुल ने 33 रन बनाए थे। वहीं आयुष बदुनी ने 20 रनों का योगदान दिया था। बात अगर गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी की करे तो। उमेश यादव ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। तो वहीं दर्शन ने भी 2 विकेट चटकाए थे।

ये भी पढ़ें:- MI vs DC: SKY के आते ही बदल गया मुंबई के ड्रेसिंग रूम का माहौल, हार्दिक का खिल उठा चेहरा

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- LSG vs GT: DRS पर मचा बवाल, अंपायर से भिड़ गए गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी

ये भी पढ़ें:- IPL 2024 के बीच मोहम्मद शमी की हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट, जल्द होगी मैदान पर वापसी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola