KL Rahul Reply After Slow Batting: केएल राहुल की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2023 के 21वें मुकाबले में मात दे दी है। इस मैच में लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 163 रन ही बना सकी थी, इससे ऐसा लग रहा था कि गुजरात की टीम आसानी से मैच को अपने नाम कर लेगी, लेकिन शुभमन गिल की अगुवाई वाली जीटी की टीम इस आसान लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर सकी और 33 रनों से मैच को गंवा दिया। लखनऊ ने मुकाबला भले ही जीत लिया है, लेकिन फिर भी केएल राहुल की स्लो बैटिंग की खूब चर्चा हो रही है। केएल राहुल ने इस मैच में बहुत धीमी पारी खेली थी। राहुल ने 31 गेंदों में सिर्फ 33 रन बनाए थे। ऐसे में मैच के बाद केएल राहुल की धीमी बल्लेबाजी पर सवाल भी उठ रहे थे। केएल राहुल ने एक वीडियो में इसको लेकर बयान भी दिया है। केएल राहुल ने कहा कि अब तू स्ट्राइक रेट का मजाक उड़ाएगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: MS Dhoni की कप्तानी पर फिर बोले गंभीर, CSK को लेकर कही ये बात
केएल राहुल ने क्या कहा
लखनऊ सुपरजायंट्स की जीत के बाद एलएसजी ने अपने ट्विटर हैंडल पर केएल राहुल का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लखनऊ सुपर जायंट्स का एक फैन केएल राहुल के पास आता है और पहले तो जीत की बधाई देता है, फिर कहता है कि आपको तो भारत का डिफेंस मिनिस्टर घोषित कर देना चाहिए। इस पर राहुल ने कहा कि अब तू भी मेरे स्ट्राइक रेट का मजाक उड़ाएगा। राहुल के इस बयान से साफ है कि उनकी स्लो पारी के कारण उनका मजाक बनाया जा रहा है। लखनऊ ने सिर्फ 164 के लक्ष्य को भले ही डिफेंड कर लिया है, लेकिन फिर भी केएल राहुल की बल्लेबाजी सवालों के घेरे में है। सोशल मीडिया फैंस लखनऊ के कम स्कोर के लिए केएल राहुल को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- CSK vs KKR: तीसरी हार से बचना चाहती है चेन्नई, तो कोलकाता के इन प्लेयर्स से रहें सावधान
लखनऊ ने कैसे मारी बाजी
लखनऊ सुपर जायंट्स ने मैच में टॉस जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इससे ऐसा लगा कि एलएसजी स्कोर बोर्ड पर बड़ा स्कोर टांग सकेगी, लेकिन पूरी टीम सिर्फ 163 रनों तक ही सिमट गई। लखनऊ ने 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे। एलएसजी की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने सबसे अधिक 43 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली थी, इसके अलावा निकोलस पूरन ने भी आखिरी में 22 गेंदों में 32 रन बनाए थे। इसके बाद जब गुजरात की टीम चेज करने के लिए मैदान पर उतरी, तो शुरुआत तो काफी अच्छा रहा था। गुजरात का पहला विकेट 54 रन पर गिरा था, लेकिन 130 तक जाते-जाते पूरी टीम ही ऑल आउट हो गई। यश ठाकुर ने सबसे अधिक 5 विकेट झटके थे। इसके अलावा क्रुणाल पांड्या के नाम भी 3 विकेट रहे थे। इस तरह लखनऊ ने मैच अपनी झोली में डाल लिया।
ये भी पढ़ें:- KKR vs CSK: घातक खिलाड़ी ने चेन्नई में दोबारा मारी एंट्री! कोलकाता के खिलाफ दिख सकता है जलवा
संबंधित खबरें
WPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
44 mins agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
1 hr agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
1 hr agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
2 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
2 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
3 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
3 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines