IPL 2024 LSG vs DC who is jake fraser mcgurk fastest cricket century debut delhi capitals Image Credit: Social Media
---विज्ञापन---
IPL 2024 LSG vs DC: आईपीएल 2024 का 26वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। अभी तक दिल्ली का प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है। दिल्ली को 5 में से 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अब दिल्ली की टीम जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश कर रही है। वहीं लखनऊ के खिलाफ इस मैच में दिल्ली की टीम में एक स्टार खिलाड़ी ने अपना डेब्यू किया है। अब दिल्ली के फैंस और टीम को इस खिलाड़ी से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
कौन है जेक फ्रेजर-मैकगर्क?
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में ऑस्ट्रेलिया के 21 साल के खिलाड़ी जेक फ्रेजर-मैकगर्क को शामिल किया है। ये जेक फ्रेजर-मैकगर्क का डेब्यू मैच है। लिस्ट ए क्रिकेट में जेक फ्रेजर-मैकगर्क धमाल मचा चुके हैं।
उनके नाम सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने लिस्ट ए क्रिकेट में महज 29 गेंदों पर शतक जड़ा था। सबसे कम गेंदों पर शतक जड़कर जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया था। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने ये कारनामा साउथ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलते हुए तस्मानिया के खिलाफ करके दिखाया था। इस मैच में जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 38 गेंदों पर 125 रनों की पारी खेली थी।