IPL 2024 LSG vs DC: आईपीएल 2024 में 26वां मुकाबला इकाना स्टेडियम पर लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आयुष बदोनी और अरशद की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। इन दोनों की जोड़ी ने आईपीएल में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।
आयुष-अरशद की जोड़ी ने बनाया रिकॉर्ड
इस मैच में जब लखनऊ के 6 विकेट जल्दी गिर गए थे। जिसके बाद मुश्किल हालातों में आयुष बदोनी और अरशद ने कमाल की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 160 के पार पहुंचाया। इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 45 गेंदों पर 73 रन जोड़े। जो आईपीएल इतिहास में अभी तक नहीं हुआ। इससे पहले आईपीएल में कभी 8वें विकेट लिए इतनी बड़ी साझेदारी नहीं देखने को नहीं मिली है।
लखनऊ ने इस मैच में 97 रनों पर पर 7 विकेट गवां दिए थे। जिसके बाद इन दोनों बल्लेबाजों ने ये शानदार साझेदारी की। इस मैच में आयुष बदोनी ने 35 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान बदोनी ने 5 चौके और एक छक्का लगाया। इसके अलावा अरशद ने 16 गेंदों पर 20 रन बनाए।
लखनऊ ने बनाए थे 167 रन
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए। लखनऊ की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आयुष ने सबसे ज्यादा 55 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान केएल राहुल ने 39 रन बनाए। राहुल ने अपना पारी के दौरान 5 चौके और एक छक्का लगाया।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 में छाए ये 5 अनकैप्ड खिलाड़ी, कभी भी हो सकती है टीम इंडिया में एंट्री
ये भी पढ़ें:- LSG vs DC: दिल्ली के लिए ‘X फैक्टर’ साबित हुए कुलदीप यादव, लखनऊ की बल्लेबाजी को किया ध्वस्त
ये भी पढ़ें:- LSG Vs DC: DRS पर घमासान, पंत ने पहले किया इशारा फिर किया मना; रिप्ले से हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
19 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
42 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
4 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines