IPL 2024 KKR: आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने जेसन रॉय के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है। दरअसल जेसन रॉय ने व्यक्तिगत कारणों के चलते आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया था। जिसके बाद केकेआर को एक ऐसे खिलाड़ी की आवश्यकता थी जो टीम में धाकड़ बल्लेबाज जेसन रॉय की कमी को पूरा कर सके। जिसके बाद अब केकेआर को वो खिलाड़ी मिल चुका है।
केकेआर को मिला जेसन रॉय का रिप्लेसमेंट
आईपीएल 2024 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने जेसन रॉय के रिप्लेसमेंट के तौर पर फिल साल्ट को टीम में शामिल किया है। बता दें, ये वहीं फिल साल्ट हैं जो आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे और आईपीएल 2024 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। फिल साल्ट का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था जिसके बाद आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले दिल्ली ने इस खिलाड़ी को रिलीज कर दिया था। आईपीएल की वेबसाइट के बयान के मुताबिक, इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज को केकेआर ने उनके रिजर्व प्राइस 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा है।
बता दें, फिल साल्ट का ये दूसरा आईपीएल सीजन होने वाला है। पहले सीजन के खराब प्रदर्शन को भुलाकर इस बार फिल साल्ट आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। आईपीएल 2024 ऑक्शन में अनसॉल्ड रहने के बाद फिल साल्ट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार पारियां खेली थी। इस सीरीज में साल्ट ने महज 48 गेंदों पर सेंचुरी लगाकर फ्रेंचाइजीज का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। जिसके बाद अब केकेआर ने आईपीएल 2024 के लिए फिल साल्ट को अपनी टीम में शामिल किया है।
फिल साल्ट का करियर
फिल साल्ट ने इंग्लैंड के लिए 19 वनडे और 21 टी20 मैच खेले हैं। 19 वनडे में फिल साल्ट ने बल्लेबाजी करते हुए अभी तक 619 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा 21 टी20 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए साल्ट के बल्ले से 639 रन निकले हैं। जिसमें उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ग्रीम स्वान ने उड़ाया इंग्लैंड के ‘बैजबॉल क्रिकेट’ का मजाक, जमकर सुनाई खरी-खोटी
ये भी पढ़ें:- Lok Sabha Election 2024 की पिच पर उतरा धाकड़ क्रिकेटर, टीम इंडिया के लिए खेल चुका 2 वर्ल्ड कप
ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy 2024: फाइनल में फ्लॉप हुए अय्यर-रहाणे, सचिन तेंदुलकर ने लगाई क्लास
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
5 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
25 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
49 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines