IPL 2024 Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2024 सीजन-17 शुरू होने में अब 2 दिन का समय बाकी है। सभी टीमें नए सीजन को लेकर काफी उत्साहित हैं और जमकर अपने-अपने कैंप में अभ्यास कर रही है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने नया सीजन शुरू होने से पहले कोलकाता के ईडन मार्डन्स में अपना दूसरा अभ्यास मैच खेला। केकेआर टीम का ये अभ्यास मैच देखने चेन्नई सुपर किंग्स का एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी पहुंचा था। जिसके बाद अटकलें तेज हो गई है कि क्या ये सीएसके का पूर्व खिलाड़ी केकेआर में शामिल हो रहा है।
KKR को मिल सकता है CSK के दिग्गज का सकता
दरअसल दो बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के लिए तैयारी कर रही है। केकेआर ने सीजन-17 के लिए तैयारी करते हुए आपस में एक इंट्रास्क्वाड अभ्यास मैच खेला। केकेआर का ये अभ्यास मैच देखने सीएसके और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू फ्लिंटॉफ भी पहुंचे। जहां मैदान साइड से केकेआर के कोचिंग स्टाफ के साथ फ्लिंटॉफ को मैच देखते हुए देखा गया। इस दौरान वहां केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर भी मौजूद थे। जिनसे फ्लिंटॉफ ने काफी देर तक बातचीत की।
इसके बाद मैदान से फ्लिंटॉफ की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी अफवाहें उड़ रही है कि क्या फ्लिंटॉफ केकेआर के कोचिंग दल में शामिल हो सकते हैं या फिर फ्लिंटॉफ बस वहां मैच देखने आए थे। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें, फ्लिंटॉफ चेन्नई सुपर किंग्स के साथ साल 2009 में जुड़े थे। लेकिन इस दौरान उन्होंने महज 3 ही मैच खेले थे और वो चोट के चलते बाहर हो गए थे। इसके बाद फ्लिंटॉफ कभी भी आईपीएल में खेलते हुए दिखाई नहीं दिए।
मिचेल स्टार्क ने भी लिया प्रेक्टिस सेशन में हिस्सा
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भी केकेआर के दूसरे अभ्यास मैच में हिस्सा लिया। इस दौरान मिचेल स्टार्क ने काफी शानदार गेंदबाजी की। रिंकू सिंह के सामने मिचेल स्टार्क को गेदबाजी करते हुए देखा गया।
ये भी पढ़ें:- बल्लेबाज ने शराब के नशे में जड़ा था 175, क्रिकेट इतिहास में बना दिया था बड़ा रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स का बदल गया कप्तान, फ्रेंचाइजी ने कंफर्म किया नए Captain का नाम
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘…ट्रॉफी जीतने के बाद कैसा फील होता है!’ कोहली ने आईपीएल से पहले दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
19 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
31 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
35 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines