IPL 2024 KKR Coach Chandrakant Pandit On Shreyas Iyer Central Contract: 28 फरवरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2023-24 का ऐलान किया था। इसमें श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को शामिल नहीं किया गया था। अय्यर को किसी भी ग्रेड में शामिल नहीं करने का फैसला काफी चौंकाने वाला था। अब इसपर कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2023-24 के किसी भी ग्रेड में शामिल किया जा सकता है था। पर ऐसा नहीं किया गया।
बता दें कि श्रेयस आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान हैं और इस साल केकेआर की कमान अय्यर के हाथों में ही हैं। कोच ने यह भी कहा कि अय्यर ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनपर इन बातों का असर नहीं पड़ेगा वह घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके टीम में एक बार फिर अपनी जगह बना लेंगे।
भविष्य में श्रेयस अय्यर होंगे टीम में शामिल
कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच चंद्रकांत पंडित ने मिड डे को इंटरव्यू देते हुए कहा कि भविष्य में टीम इंडिया को काफी सीरीज खेलनी है। उसमें कई खिलाड़ी ऐसे होंगे जो फॉर्म में नहीं होंगे, जिसके बाद अय्यर वहां हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अय्यर आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बना सकते हैं। वह भारत के लिए किसी भी फॉर्मेट में शामिल हो सकते हैं और प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि श्रेयस अय्यर का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2023-24 में शामिल नहीं होने का फैसला चौंकाने वाला था।
अय्यर को किसी भी ग्रेड में शामिल किया जा सकता था। उनके साथ चोट की समस्या थी, लेकिन उन्होंने इसको सुलझा लिया है। वह भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी है। उन्होंने टेस्ट डेब्यू में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाया था। चंद्रकांत पंडित ने आगे कहा कि अय्यर पर किसी भी ग्रेड में शामि नहीं किए जाने का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा वह इस स्थिति का सामना करेंगे और एक बार फिर दमदार वापसी करेंगे।
खराब फॉर्म में हैं अय्यर
इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह दो टेस्ट मैच की चार पारियों में कोई कमाल नहीं कर पाए थे। अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद वह खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा देते थे। अय्यर ने हैदराबाद टेस्ट की दोनों पारियों में क्रमश: 35 और 13 को स्कोर बनाया था।
ये भी पढ़ें- NZ vs AUS: एक ही पारी में डाली इतनी वाइड बॉल, न्यूजीलैंड की टीम ने बना दिया अनचाहा रिकॉर्ड
जबकि विशाखापट्टनम टेस्ट की दोनों पारियों में भी अय्यर ने 27 और 29 का स्कोर बनाकर आउट हो गए थे। जिसके बाद उन्हें बाकी टेस्ट से ड्रॉप कर दिया गया था। हालांकि अय्यर को बाहर करने के बाद उन्हें रणजी ट्रॉफी 2024 खेलने को भी कहा गया था, लेकिन उस समय उन्होंने चोट का हवाला देकर घरेलू क्रिकेट नहीं खेला था। जबकि अब वह 2 मार्च से शुरू हो रहे मुंबई और तमिलनाडु के बीच सेमीफाइनल मैंच में खेलते हुए नजर आएंगे।
ईशान पर भी गिरी थी गाज
श्रेयस अय्यर के अलावा ईशान किशन को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2023-24 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। दरअसल ईशान को भी बीसीसीआई ने उनकी घरेलू टीम झारखंड से रणजी ट्रॉफी 2024 खेलने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने इसपर कोई जवाब नहीं दिया था। हालांकि वह आईपीएल 2024 की तैयारियां करने के लिए बड़ौदा में हार्दिक पांड्या के पास चले गए थे।
ये भी पढ़ें- IPL 2024 : धोनी की कप्तानी के फैन हुए तीन दिग्गज खिलाड़ी, बताया जीनियस लीडर
ईशान किशन के इस फैसले से बीसीसीआई समेत कई लोग खफा दिखाई दे रहे थे। कुछ समय पहले तक वह भारत के लिए क्रिकेट तीनों फॉर्मेंट में एक अहम खिलाड़ी थे। पर अब उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2023-24 में भी जगह नहीं मिली है। ईशान और अय्यर को बाहर करने के बाद उन भारतीय खिलाड़ियों को भी संकेत दिए गए हैं कि अगर भारतीय टीम में शामिल नहीं होने पर खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट को महत्व देना होगा।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines