IPL 2024 KL Rahul: आईपीएल 2024 से पहले अब केएल राहुल फिट हो चुके हैं। राहुल के फिट होने के बाद भी लखनऊ सुपर जायंट्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब इस बात ने लखनऊ की टेंशन को बढ़ा दिया है। दरअसल केएल राहुल इंग्लैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंजर्ड हो गए थे। जिसके बाद राहुल इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे और उनको अपनी चोट को लेकर एक्सपर्ट की सलाह लेने के लिए लंदन जाना पड़ा था। हालांकि अब केएल राहुल लंदन से भारत वापस लौट चुके हैं।
इस बात ने बढ़ाई LSG की टेंशन
आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च से करेगी। 24 मार्च को लखनऊ का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। इससे पहले केएल राहुल फिट होकर तो टीम में लौट चुके हैं लेकिन अब उनके विकेटकीपिंग करने को लेकर संशय बना हुआ है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2024 में खेलने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल को फिट घोषित कर दिया गया है।
इससे पहले चोट से उभरने के बाद केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें राहुल बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी करते हुए दिखाई दिए थे। बीसीसीआई के सूत्र ने पीटीआई को बताया कि केएल राहुल आगामी आईपीएल सीजन खेलने के लिए तैयार हैं लेकिन उनको शुरुआती कुछ मैचों में विकेटकीपिंग करने से बचना होगा। हालांकि कुछ दिनों बाद वे फिर से विकेटकीपिंग कर सकते हैं।
LSG के पास मौजूद विकल्प
केएल राहुल के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के पास क्विंटन डी कॉक और निकेलस पूरन के रूप में विकेटकीपर्स के अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं, ऐसे में अगर राहुल कुछ मैचों में विकेटकीपिंग भी नहीं करते हैं तो उनकी जगह पूरन या डी कॉक विकेटकीपिंग कर सकते हैं। हालांकि दूसरी तरफ टीम इंडिया नहीं चाहेगी कि केएल राहुल को विकेटकीपिंग करने में कोई भी परेशानी हो। आगामी टी20 विश्व कप 2024 में राहुल अहम भूमिका निभा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 में नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री, इस भूमिका में आएंगे नजर
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हो सकता है बाहर!
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रोहित शर्मा की धाकड़ एंट्री, हार्दिक का उड़ा मजाक; फिर से हो गए ट्रोल
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
36 mins agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
1 hr agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका, फिन एलन भी लौटे पवेलियन
1 hr agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
3 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
4 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
5 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines