IPL 2024 KKR Vs SRH: आईपीएल 2024 सीजन-17 आज समाप्त हो जाएगा। फाइनल मुकाबला केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई में खेला जाएगा। केकेआर फाइनल को जीतकर खिताब की हैट्रिक लगाना चाहेगी, तो वहीं हैदराबाद दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी। वहीं आज सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस के पास एक अनोखा इतिहास रचने का मौका है। ये कारनामा अभी तक आईपीएल इतिहास में 3 बार ही हुआ है।
कमिंस रचेंगे इतिहास
आईपीएल 2024 ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस पर भरोसा जताया था। हैदराबाद के लिए कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी है। इतना ही नहीं फ्रेंचाइजी ने उनको टीम का कप्तान भी बनाया। इस सीजन कमिंस ने कमाल की कप्तानी का नजारा पेश किया है। वहीं अब पैट कमिंस के पास आईपीएल में इतिहास रचने का मौका है। दरअसल अभी तक आईपीएल इतिहास में जितने भी विदेशी कप्तानों ने ट्रॉफी जीती है वे सभी ऑस्ट्रेलियन ही रहे हैं। अभी तक तीन ऑस्ट्रेलियन कप्तान अपनी-अपनी फ्रेंचाइजीज को ट्रॉफी जिता चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- KKR Vs SRH: फाइनल में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं ‘X फैक्टर’
जिसमें पूर्व दिग्गज शेन वॉर्न, एडम गिलक्रिस्ट और डेविड वॉर्नर का नाम शामिल है। अगर आज सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल मैच में केकेआर को हरा देती है तो कमिंस आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियन कप्तान बन जाएंगे। कमिंस की कप्तानी की इस बार जमकर तारीफ हो रही है। इससे पहले कमिंस ने वनडे विश्व कप 2023 में अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाया था।
सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2016 में पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। उस वक्त टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर थे। फाइनल मैच में हैदराबाद ने आरसीबी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था। अब फैंस को पैट कमिंस से भी ट्रॉफी की उम्मीद है। सबसे पहले साल 2008 में शेन वॉर्न ने अपनी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स को पहला आईपीएल खिताब जिताया था। इसके बाद साल 2009 आईपीएल में गिलक्रिस्ट ने डेक्कन चार्जर्स को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था।
ये भी पढ़ें:- T20 WC से पहले निकली इंग्लैंड की हेकड़ी, IPL के बीच खिलाड़ियों को वापस बुलाया… अब पछता रहे
ये भी पढ़ें:- KKR Vs SRH: ‘पीठ की चोट पर कोई नहीं था सहमत…’ क्या श्रेयस अय्यर ने साधा BCCI पर निशाना?
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines