IPL 2024, KKR vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें सीजन के तीसरे मुकाबले में शनिवार को कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से हराया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 208 रन बनाए। आंद्रे रसेल (64) ने तूफानी अर्धशतक लगाया। जवाब में हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी। हेनरिक क्लासेन ने भरसक प्रयास किया, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
हैदराबाद को मिली अच्छी शुरुआत
209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत काफी अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। हर्षित राणा ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने मयंक को रिंकू सिंह के साथों कैच आउट कराया। मयंक ने 21 गेंदों पर 32 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 1 छक्का लगा। 71 के स्कोर पर SRH को दूसरा झटका लगा। अभिषेक शर्मा ने 19 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली। आंद्रे रसेल ने उनका शिकार किया।
मार्कराम ने बनाए 18 रन
राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्कराम के बीच तीसरे विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी हुई। 12वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने मार्कराम का विकेट चटकाया। उन्होंने 13 गेंदों पर 18 रन बनाए। अगले ही ओवर में सुनील नरेन ने राहुल त्रिपाठी को पवेलियन भेजा। त्रिपाठी ने 1 छक्के की मदद से 20 गेंदों पर 20 रन बनाए। 17वें ओवर में हैदराबाद का 5वां विकेट गिरा। अब्दुल समद ने 11 गेंदों पर 15 रन बनाए।
क्लासेन की तूफानी पारी
शाहबाज अहमद और हेनरिक क्लासेन ने छठे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी निभाई। आखिरी ओवर में अहमद पवेलियन लौटे। उन्होंने 5 गेंदों पर 16 रन बनाए। इसी ओवर में विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन भी अपना विकेट गंवा बैठे। हैदराबाद को जीत की ओर ले जा रहे क्लासेन ने 29 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली। इस दौरान क्लासेन ने 8 छक्के लगाए। कोलकाता की ओर से हर्षित राणा को 3, आंद्रे रसेल को 2 और वरुण चक्रवर्ती-सुनील नरेन को 1-1 सफलता मिली।
KKR ने बनाए थे 208 रन
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने 208 रन बनाए थे। आंद्रे रसेल 25 गेंदों पर 64 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के जड़े। उनके अलावा फिलिप साल्ट (54) ने भी अर्धशतक लगाया। रमनदीप सिंह ने 35 और रिंकू सिंह ने 23 रन की पारी खेली। हैदराबाद की ओर से टी नटराजन को 3 और मयंक मारकंडे को 2 सफलताएं मिलीं। उनके अलावा कप्तान पैट कमिंस को 1 सफलता मिली।
ये भी पढ़ें: Andre Russell: क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और विराट कोहली जो ना कर सके, आंद्रे रसेल ने किया वो कारनामा
ये भी पढ़ें: KKR vs SRH: ईडन गार्डन्स में कहर बनकर टूटे RRR, हैदराबाद को दिया 209 रन का टारगेट
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
1 min agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
22 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
33 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
37 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
58 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines