IPL 2024 KKR vs SRH Qualifier-1: आईपीएल 2024 के सभी लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं। आखिरी लीग मुकाबला बारिश के कारण धुल गया। अब क्वालीफायर मुकाबले शुरू होने वाले हैं। 21 मई को आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में केकेआर को दोहरा फायदा होने वाला है। आईपीएल के नियम के तहत केकेआर बिना हैदराबाद के खिलाफ मैच खेले भी फाइनल में पहुंच सकता है। ऐसे में केकेआर के दोनों हाथों में लड्डू है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: क्या RCB में दोबारा होगी क्रिस गेल की एंट्री? विराट कोहली ने बीच सीजन कर दिया ऑफर
अंकतालिका में टॉप पर है केकेआर
कोलकाता नाइट राइडर्स अंकतालिका में टॉप पर विराजमान है। केकआर आईपीएल इतिहास में सबसे बेस्ट नेट रन रेट हासिल करने वाली टीम भी बन गई है। केकेआर इस सीजन खेले गए कुल 14 मैचों में से 9 मैच अपने नाम कर 20 प्वाइंट्स के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर है। इसके अलावा दूसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 14 मैचों में से 8 मैच जीतकर 17 प्वाइंट्स के साथ है। आईपीएल के मुकाबले पर बारिश का संकट भी देखा जा रहा है। इस सीजन अभी तक 3 मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं। ऐसे में क्या आपने सोचा है कि अगर पहला क्वालीफायर भी बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो क्या होगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: RR ने कैसे तय किया अर्श से फर्श तक का सफर, आखिरी 5 मैचों से जारी है जीत की तलाश
सीधे फाइनल में कैसे पहुंच सकती है केकेआर
बता दें कि पहले तो अंपायर की कोशिश होगी कि मुकाबला किसी भी तरह कम से कम 5 ओवर के हो सके। अगर 5 ओवर का नहीं भी होता है, तो क्वालीफायर मैचों के लिए रिजर्व डे रखा गया है। पिछले सीजन तक क्वालीफायर मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं था, सिर्फ फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया था। लेकिन इस सीजन सभी 4 क्वालीफायर मैचों के लिए रिजर्व डे रखा गया है। अब अगर यह मुकाबला रिजर्व डे पर भी नहीं हो पाता है, तो कोलकाता अंकतालिका में टॉप पर होने के कारण बिना मैच खेले ही फाइनल में प्रवेश कर जाएगा। केकेआर पहले से ही फॉर्म में चल रही है। केकेआर के गेंदबाज से लेकर बल्लेबाज तक सभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, ऐसे में केकेआर की टीम पहले ही ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। अब अगर बारिश भी होती है, तो भी केकेआर को ही फायदा होने वाला है। इससे साफ है कि केकेआर के दोनों हाथों में लड्डू है।
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines