Harshit Rana Fined: आईपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। यह मैच वर्षों तक याद रखा जाएगा। मुकाबला बेहद ही रोमांचक हुआ, जिसमें आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत हासिल कर ली। इस मुकाबले में जीत के हीरो कोलकाता के तेज गेंदबाज हर्षित राणा रहे। उन्होंने आखिरी ओवर में जिस तरह गेंदबाजी की, वब काबिले तारीफ है। खिलाड़ी ने 4 ओवर में 33 रन दिए और 3 विकेट झटक लिए। इस शानदार प्रदर्शन के कारण राणा कल से काफी चर्चा में हैं। लेकिन अब खिलाड़ी को बड़ा झटका लगा है। शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी खिलाड़ी बुरी तरह फंस चुके हैं। इस कारण से उन्हें मैच रेफरी से ना सिर्फ माफी मांगना पड़ा है, बल्कि उन पर 60 फीसदी जुर्माना भी लग गया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy खेलने वाले खिलाड़ियों की हुई चांदी, नए नियम से होगी पैसों की बरसात
हर्षित राणा ने आखिरी ओवर में मचाया धमाल
कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा आखिरी ओवर में गेंदबाजी के लिए आए थे। इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी। खास बात है कि बल्लेबाजी में एक मोड़ पर विस्फोटक बल्लेबाज शाहबाज अहमद और दूसरे छोड़ पर हेनरी क्लासेन खेल रहे थे, बावजूद इसके खिलाड़ी ने 13 रन डिफेंड कर लिया। क्लासेन ने हर्षित को पहले ही गेंद पर छक्का जड़ दिया था, बावजूद इसके खिलाड़ी ने कोलकाता के जबड़े से जीत छीन ली और मुकाबला 4 रनों से अपने नाम कर लिया था। कोलकाता के करोड़ों दर्शकों ने हर्षित राणा को सिर आंखों पर बिठा लिया है। इतना कुछ करने के बाद भी हर्षित ने एक ऐसी गलती कर दी, जिसके कारण उन पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लग गया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 पर आया बड़ा अपडेट, इस मैदान पर खेला जा सकता है एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबला
खिलाड़ी पर क्यों लगा 60 फीसदी जुर्माना
बता दें कि हर्षित राणा बल्लेबाजों को फ्लाइंग किस देकर बुरी तरह फंस चुके हैं। हर्षित ने हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान 2 बल्लेबाजों को फ्लाइंग किस देकर विकेट सेलिब्रेट किया है। इससे मैच रेफरी नाराज हो गए और उन पर जुर्माना लगा दिया। हर्षित की इन दोनों गलतियों को आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन माना गया है। खिलाड़ी ने आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.5 के नियमों का उल्लंघन किया है, इसी कारण से उन पर पहली गलती के लिए मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया। फिर उसी गलती को दोहराने के लिए मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया। इस तरह खिलाड़ी पर मैच फीस का कुल 60 फीसदी जुर्माना लग गया है। हर्षित ने अपनी इस गलती के लिए माफी भी मांग ली है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: 3 मैचों के बाद कैसी दिखती है प्वाइंट्स टेबल, टॉप पोजीशन के लिए अभी से मची होड़
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
32 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
50 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines