IPL 2024 Gautam Gambhir Video: आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। क्वालिफायर 1 में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। केकेआर की जीत के बाद सोशल मीडिया पर टीम के मेंटोर और पूर्व कप्तान गौतम गंभीर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने फाइनल को लेकर बड़ा दावा किया था और टीम के सभी खिलाड़ियों में जोश भरा था।
गौतम गंभीर की बात हुई सच
दरअसल सोशल मीडिया पर केकेआर के मेंटोर गौतम गंभीर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें गंभीर टीम के सभी खिलाड़ियों को स्पीच देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान गंभीर खिलाड़ियों से कहते है कोई सीनियर/जूनियर नहीं, हम सब एक टीम है। हमारा फोकस आईपीएल पर होना चाहिए। हम सभी को एक जुट होकर अपना योगदान देना है। गंभीर ने कहा था कि 26 मई को केकेआर फाइनल में होगी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: आखिर क्यों KKR चैंपियन बनने की प्रबल दावेदार, ये हैं 3 बड़े कारण
गंभीर की ये बात अब साबित हो चुकी है। दरअसल इस सीजन गौतम गंभीर केकेआर के मेंटोर हैं। गंभीर की एंट्री से टीम का प्रदर्शन काफी बदल गया है। पूरे सीजन अभी तक केकेआर की टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में अव्वल दिखाई दी है। टीम के खिलाड़ी भी गौतम को लेकर कह चुके हैं कि वो उनके साथ मिलकर काफी काम कर रहे हैं कैसे टीम को एकजुट होकर प्रदर्शन करके मैच जीतना है इन सबकी रणनीति गंभीर बनाते रहते हैं।
चौथी बार फाइनल में पहुंची केकेआर
कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले दो बार गौतम गंभीर की कप्तानी में केकेआर फाइनल में पहुंचने के साथ-साथ चैंपियन भी बनी थी। इसके बाद साल 2021 में केकेआर फाइनल में पहुंची थी लेकिन टीम खिताब नहीं जीत पाई थी। अब केकेआर के पास खिताब की हैट्रिक लगाने का सुनहरा मौका है।
8 विकेट से जीता मैच
क्वालिफायर 1 मुकाबले में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया था। इस मैच में केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने कमाल का प्रदर्शन किया। स्टार्क ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
ये भी पढ़ें:- RCB vs RR: क्या बारिश की भेंट चढ़ेगा एलिमिनेटर? आ गया मौसम विभाग का फाइनल अपडेट
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines