IPL 2024 KKR Vs SRH: आईपीएल 2024 आज केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के साथ खत्म हो जाएगा। फाइनल मुकाबला शाम 7:30 बजे चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीम इस मैच को जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा करना चाहेगी। सीजन की शुरुआत से ही दोनों टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही थी। ऐसे में आज फैंस को रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है। वहीं इस मैच में केकेआर का एक खिलाड़ी खास उपलब्धि पहली बार अपने नाम कर सकता है।
सुनील नरेन रचेंगे इतिहास
केकेआर के धाकड़ ऑलराउंडर सुनील नरेन के लिए आईपीएल 2024 सीजन-17 काफी शानदार रहा है। इस सीजन नरेन ने बल्ले से लेकर गेंदबाजी तक में कमाल का प्रदर्शन किया है। अब एक खास रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर नरेन खड़े हैं। अभी तक बल्लेबाजी करते हुए सुनील ने 13 मैचों में 482 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 Final: आज नहीं कल हो सकता है आईपीएल का फाइनल, पिछले सीजन भी हुआ था ऐसा
इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए इस सीजन नरेन 16 विकेट हासिल कर चुके हैं। वहीं 18 रन बनाते ही नरेन 500 रन का आंकड़ा छू लेंगे। अगर ऐसा होता है तो नरेन आईपीएल इतिहास में एक सीजन में 500 रन हो 15 विकेट से ज्यादा लेने का कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
लीग चरण में केकेआर का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 के लीग चरण में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14 में से 9 मैचों में जीत हासिल की थी। इसके अलावा टीम के दो मैच बारिश के चलते रद्द हो गए थे। प्वाइंट्स टेबल पर 20 अंकों के साथ केकेआर पहली स्थान पर रही। इसके अलावा क्वालीफायर 1 में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। ऐसे में आज एक बार फिर से केकेआर के पास हैदराबाद को हराकर खिताब जीतने का मौका होगा। वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद पिछली हार का बदला लेना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- कमिंस के पास IPL के इस अनोखे रिकॉर्ड को कायम रखने का मौका, सिर्फ 3 बार हुआ ये कारनामा
ये भी पढ़ें:- KKR Vs SRH: फाइनल में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं ‘X फैक्टर’
संबंधित खबरें
PV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
41 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines