हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

KKR vs SRH: चेन्नई के मौसम पर बड़ा अपडेट, Final पर मंडराए खतरे के बादल

IPL 2024 Final KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आइए जानते हैं कि चेन्नई का मौसम कैसा रह सकता है।

विज्ञापन
KKR vs SRH IPL Final 2024

IPL 2024 Final KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को चेन्नई में आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। चेपॉक स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन उनकी टेंशन थोड़ी बढ़ सकती है। चेन्नई के वेदर पर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसमें बारिश की लगभग 40 प्रतिशत संभावना जताई जा रही है। चेन्नई में शनिवार शाम करीब 1 घंटे तक बारिश हुई थी। जिसकी वजह से केकेआर ने प्रैक्टि्स सेशन रद्द कर दिया था। अब फाइनल पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

बारिश आने की संभावना

जानकारी के अनुसार, चेन्नई में आज तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। शाम को बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जबकि रात को बादल छाए रहेंगे। क्लाउड कवर 97 प्रतिशत रहने की संभावना है। चेन्नई में रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। हालांकि बारिश नहीं हुई।

बारिश हुई तो कैसे होगा मैच 

यदि चेन्नई में बारिश हुई तो मैच को आज ही पूरा कराने के प्रयास किए जाएंगे। यदि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम कुछ ओवर खेल लेती है और बारिश आ जाती है तो डीएलएस पद्धति से टार्गेट दिया जा सकता है। इसके तहत ओवर कम किए जा सकते हैं। वहीं यदि टॉस के दौरान ही बारिश हो जाती है तो रात 10.56 बजे के कटऑफ टाइम तक 5-5 ओवर का मैच कराने की संभावना देखी जाएगी। इसके बावजूद यदि मैच नहीं हो पाता है तो यह सोमवार को रिजर्व डे में चला जाएगा। मैच का नतीजा निकालने के लिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को कम से कम 5 ओवर खेलने होंगे।

विज्ञापन

कैसी होगी पिच 

आईपीएल 2024 के फाइनल के लिए पिच काफी महत्वपूर्ण है। शुक्रवार को खेले गए दूसरे क्वालीफायर 2 में काली मिट्टी वाली पिच देखने को मिली। जिस पर दूसरी पारी के दौरान काफी टर्न था। इस पर सनराइजर्स ने राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त दी। ओस की कोई बड़ी भूमिका देखने को नहीं मिली।

फाइनल के लिए लाल मिट्टी वाली पिच रखी गई है। इस पिच को 1 मई को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के लिए इस्तेमाल किया गया था। स्पिनर हरप्रीत बराड़ और राहुल चाहर को काफी मदद मिली थी। पीबीकेएस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 162 रन पर रोक दिया था। जिसका पीछा करते हुए पीबीकेएस ने 17.5 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: KKR Vs SRH: इतिहास रचने की दहलीज पर स्टार प्लेयर, IPL में ये कारनामा करने वाला बनेगा पहला खिलाड़ी 

ये भी पढ़ें: IPL 2024 Final: आज नहीं कल हो सकता है आईपीएल का फाइनल, पिछले सीजन भी हुआ था ऐसा 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कमिंस के पास IPL के इस अनोखे रिकॉर्ड को कायम रखने का मौका, सिर्फ 3 बार हुआ ये कारनामा 

ये भी पढ़ें: IPL 2024: ‘इम्पैक्ट प्लेयर नियम’ पर आईपील चैयरमैन का बड़ा बयान, रोहित-विराट को मिला जवाब 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: KKR Vs SRH: फाइनल में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं ‘X फैक्टर’ 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola