IPL 2024 KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मंगलवार को होने वाले क्वालीफायर-1 मुकाबले को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है। अहमदाबाद में होने वाले इस मैच में मौसम बड़ी भूमिका निभा सकता है क्योंकि अगर बारिश से मैच धुला तो सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अहमदाबाद में मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं…
मौसम साफ रहने की उम्मीद
अहमदाबाद के वेदर की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, यहां मौसम साफ है और मैच होने की पूरी संभावना है। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन के अधिकांश समय धूप रहने की पूरी संभावना है। जबकि शाम तक थोड़ी नमी रह सकती है। बारिश की संभावना बेहद कम है। इस तरह मौसम के लिहाज से फैंस की टेंशन दूर हो गई है।
कैसी है अहमदाबाद की पिच?
वहीं अहमदाबाद की पिच की बात करें तो ये काली मिट्टी से बनी है। ये दोहरी गति वाली हो सकती है। जिससे स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिल सकती है। यहां के आंकड़ों के अनुसार, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ज्यादा जीत दर्ज करती है। यहां पिछले 10 में से 6 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। जबकि टॉस जीतकर गेंदबाजी करने वाली टीम ने यहां 4 मैच जीते हैं। ऐसे में इस मैच में टॉस की भूमिका भी बड़ी हो गई है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: बिना मैच टाई हुए भी हो सकता है सुपर ओवर, जानें कब लागू होगा यह नियम
क्या है औसत स्कोर?
पहली इनिंग में बल्लेबाजी की बात करें तो यहां औसत स्कोर 188.7 है। एवरेज फर्स्ट इनिंग विनिंग स्कोर 195.55 है। पावरप्ले में यहां 60 के आसपास रन बन सकते हैं। जबकि डेथ ओवर्स का एवरेज स्कोर 53 रन है। यानी यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को लगभग 200 का स्कोर बनाना होगा। तब जाकर उसके जीतने की संभावनाएं बन सकती हैं। अब तक हुए आईपीएल मैचों की बात करें तो यहां 33 मैचों में से जिसने पहले बल्लेबाजी की है, उसे 15 बार जीत मिली है। जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम 18 बार विजयी हुई है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: एलिमिनेटर में RCB का ऐसा है रिकॉर्ड, फैंस की बढ़ी टेंशन
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
18 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
39 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
50 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
54 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines