Virat Kohli No Ball Controversy: विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में हैं। रविवार को ईडन गार्डंस में कोहली अंपायर के एक डिसीजन से बेहद खफा नजर आए। कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में इसे लेकर बीच मैदान जमकर बवाल मचा। बात यहां तक पहुंच गई कि कोहली अपने विकेट पर अंपायर से बहस करने लगे। दरअसल, कोहली खुद को तीसरे ओवर में आउट करार दिए जाने से खफा थे। इसके बाद वह अंपायर से बहस पर उतर आए। आइए जानते हैं कि अंपायर से बहस करने पर सजा का क्या प्रावधान है?
धोनी को मिल चुकी है 50 प्रतिशत जुर्माने की सजा
अंपायर से बहस पर एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी को भी सजा मिल चुकी है। धोनी आज से पांच साल पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में नो बॉल दिए जाने से भड़क गए थे। हालांकि धोनी की तरफ से फ्रेंचाइजी ने ये जुर्माना भरा था। इसी तरह पिछले साल 13 अप्रैल को सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी को अंपायर का विरोध करना भारी पड़ गया था। हेनरिक क्लासेन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था।
ये भी पढ़ें: KKR vs RCB: आउट और नॉट आउट? अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे विराट कोहली, जानें क्या है नियम
क्या है नियम?
दरअसल, अंपायर से बहस करना आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ है। इसके लिए अनुच्छेद 2.7 के तहत अपराध घोषित किए गए हैं। आईपीएल की आचार संहिता में सार्वजनिक आलोचना या अनुचित टिप्पणी के लिए सजा का प्रावधान शामिल है। 13 अप्रैल 2024 को ऋषभ पंत भी अंपायर से बहस करते नजर आए थे। वह अल्ट्रा-एज तकनीक का उपयोग न किए जाने से नाराज थे। हालांकि ये अंपायर पर निर्भर करता है कि वे कोहली की शिकायत करते हैं या नहीं।
क्या है पूरा मामला?
विराट कोहली 223 रनों का पीछा करने उतरे। वह ओपनिंग करते हुए अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। आरसीबी ने 2 ओवर में 27 रन बना लिए थे। खुद कोहली 6 गेंदों में एक चौका-दो छक्के ठोक 18 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन हर्षित राणा की फुल टॉस बॉल पर वे राणा को कैच थमा बैठे। कोहली को लगा कि गेंद उनकी कमर से ऊपर है, ऐसे में उन्होंने तुरंत ही रिव्यू ले लिया। हालांकि थर्ड अंपायर ने जब देखा कि कोहली क्रीज से आगे थे और बॉल उनकी कमर की हाइट से नीचे है तो ऐसे में उन्हें आउट करार दे दिया गया। इसके बाद कोहली भड़क गए और अंपायर से बहस करते हुए मैदान से बाहर चले गए।
ये भी पढ़ें: KKR vs RCB: विराट के विकेट पर छिड़ी बहस, अंपायर पर भड़के कोहली
संबंधित खबरें
बारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
13 mins agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
47 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
56 mins agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
1 hr agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines