KKR vs RCB: आईपीएल 2024 में 36वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में बेंगलुरु की तरफ से एक बार फिर से विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन विराट कोहली इस मैच में अपनी शानदार पारी को ज्यादा देर तक जारी नहीं रख पाए। हर्षित राणा की एक बॉल पर विराट कोहली अपना विकेट खो बैठे। विराट कोहली इस मैच में 7 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी के दौरान विराट ने एक चौका और दो छक्के लगाए।
हालांकि कोहली के विकेट पर अब काफी बहस छिड़ गई है। दरअसल हर्षित राणा ने विराट को स्लो फुलटोस गेंद डाली थी, जिस पर विराट अपना विकेट गवां बैठे थे। हालांकि विराट ने इसको लेकर डीआरएस लिया लेकिन बाद में थर्ड अंपायर ने भी कोहली को आउट करार दिया था। अंपायर के इस निर्णय पर विराट काफी नाखुश दिए। विराट काफी गुस्से में मैदान से बाहर जाते हुए देखे गए। विराट के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी पोस्ट शेयर करके अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।
आरसीबी के सामने जीत के लिए 223 रन का लक्ष्य
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 222 रन बनाए है। केकेआर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान अय्यर ने 7 चौके और एक छ्क्का लगाया। इसके अलावा फिल सॉल्ट ने एक बार फिर से ताबड़तोड़ पारी खेली। सॉल्ट ने इस मैच में महज 14 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान सॉल्ट ने 7 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए।
ये भी पढ़ें:- KKR vs RCB: आउट और नॉट आउट? अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे विराट कोहली, जानें क्या है नियम
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: Kill You…विराट कोहली ने बीच मैदान सुनील नारायण को दी चुनौती
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: टीम से बाहर चल रहे भुवनेश्वर का फूटा गुस्सा, क्या रोहित शर्मा पर कसा तंज?
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines