KKR vs RCB: आईपीएल 2024 में 36वां मुकाबला केकेआर और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच को केकेआर ने एक रन से जीत लिया है। इस मैच को जीतने के लिए आरसीबी को आखिरी गेंद पर 3 रन चाहिए थे लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन आखिरी गेंद पर एक रन ही बना सके। अब यहां से लगभग आरसीबी की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। इस सीजन में आरसीबी 8 मैच खेल चुकी है जिसमें से टीम को महज एक ही मैच में जीत मिली है, जबकि 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
एक रन से हारी आरसीबी
केकेआर ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 222 रन बनाए थे। जिसके जवाब में आरसीबी की टीम 221 रन ही बना सकी। एक समय इस मैच में आरसीबी काफी अच्छी लय में दिखाई दे रही थी हर किसी को लग रहा था कि आरसीबी आसानी से इस मैच को जीत लेगी। लेकिन आखिर के ओवर में कोलकाता के गेदंबाजों ने टीम की मैच में वापसी करवाई। कर्ण शर्मा ने आखिरी ओवर में स्टार्क को 3 छक्के जड़कर जीत की उम्मीद जरूर जगा दी, लेकिन इसे अंजाम तक नहीं पहुंचा सके और बेंगलुरु को मैच गंवाना पड़ गया।
आरसीबी के लिए मुश्किल होगी आगे की राह
बता दें कि बेंगलुरु 8 मैचों में से सिर्फ एक जीत के साथ अंकतालिका में सबसे आखिरी यानी 10वें स्थान पर विराजमान है। यहां से बेंगलुरु के लिए क्वालीफाई करना बहुत कठिन है। हालांकि क्रिकेट में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है, टीम सिर्फ 7 मुकाबले जीतकर भी क्वालीफाई करती है, लेकिन इसके लिए भाग्य का साथ होना बहुत जरूरी है। आरसीबी जिस तरह लगातार मुकाबले हार रही है, इसे देख अब आरसीबी के लिए कोई चांस बनता नहीं दिख रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या बेंगलुरु कुछ करिश्माई कमबैक करता है, या फिर बेंगलुरु आसानी से रेस से बाहर हो जाएगा।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines