Shashank Singh, Ashutosh Sharma: IPL 2024 में शुक्रवार को रोमाचंक मैच देखने को मिला। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 8 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन में खेले गए इस मैच में KKR ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 261 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स ने 8 गेंद शेष रहते टारगेट चेज कर लिया। यह IPL और टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी चेज है। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। जीत के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान ने 2 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।
क्रिकेट बेसबॉल में बदल रहा
जीत के बाद सैम करन ने कहा, “यह जीत हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण थी। क्रिकेट अब बेसबॉल में तब्दील होता जा रहा है। पिछले कुछ सप्ताह हमारे लिए काफी कठिन रहे हैं, लेकिन हम वहीं नहीं रुके। मैदान छोटा था और हम डटे रहे और 20 ओवर से पहले ही मैच को जीत लिया। जॉनी बेयरस्टो फॉर्म में लौट आए हैं। यह हमारे लिए अच्छे संकेत हैं। शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा इस टूर्नामेंट में हमारी खोज हैं। हमें सभी पर गर्व है।”
बेयरस्टो ने जड़ी सेंचुरी
पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो जीत के हीरो रहे। उन्होंने 48 गेंदों पर नाबाद 108 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौकों के साथ ही 9 सिक्स भी लगाए। जीत के बाद बेयरस्टो ने कहा, “अच्छी शुरुआत ही हमारी जीत की वजह है। KKR को सुनील नरेन की बदौलत अच्छी शुरुआत मिली। आपको जोखिम उठाना होगा। कभी-कभी भाग्य आपका साथ देगा। कभी आपका दिन नहीं भी होगा। जब सुनील गेंदबाजी कर रहे थे तो हमने ज्यादा जोखिम नहीं उठाया। शशांक सिंह एक खास खिलाड़ी हैं। उनकी नॉलेज अद्भुत है। उन्होंने काफी सफाई से बड़े-बड़े शॉट लगाए।” बता दें कि शंशाक ने 28 गेंदों पर 68 रन की धुंआधार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 8 छक्के निकले।
ये भी पढ़ें: LSG vs RR Preview: प्लेऑफ में जगह पक्की करना चाहेंगे संजू, राहुल की नजर हिसाब चुकता करने पर
ये भी पढ़ें: DC vs MI Preview: हार्दिक को रखना है प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा, तो हर हाल में जीतना होगा ये मैच
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
44 mins agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines