KKR vs MI, Sunil Narine, Jasprit Bumrah: IPL 2024 के 60वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी KKR की शुरुआत खराब रही और टीम ने 2 विकेट जल्दी खो दिए। पहले ओवर की 5वीं गेंद पर नुवान तुषारा ने फिलिप सॉल्ट को पवेलियन भेजा। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने इनफॉर्म सुनील नारायण को अपना शिकार बनाया।
बुमराह की गेंद ने बिखेरी गिल्लियां
बुमराह की यॉर्कर का सुनील नारायण के पास कोई जवाब नहीं था। नारायण को लगा कि गेंद स्टंप को मिस कर जाएगी, लेकिन इस लेट इनस्विंग गेंद ने गिल्लियां ही बिखेर दीं। नारायण ने इसे पूरी तरह छोड़ दिया था। इस तरह वह गोल्डन डक का शिकार हुए। इसके साथ ही सुनील ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वह मेंस टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार (44) डक पर आउट होने वाले प्लेयर बन गए हैं।
IPL में 16 बार नहीं खुला खाता
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में टॉप पर सुनील नारायण (44) हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर एलेक्स हेल्स (43), तीसरे पर राशिद खान (42), चौथे पर पॉल स्टर्लिंग (32), 5वें पर ग्लेन मैक्सवेल (31) और जेसन रॉय (31) हैं। इसके अलावा नारायण IPL में दूसरे सबसे ज्यादा (16) बार डक का शिकार होने वाले खिलाड़ी हैं। इस सूची में पहले नंबर पर दिनेश कार्तिक (17), ग्लेन मैक्सवेल (17) और रोहित शर्मा (17) हैं।
ये भी पढ़ें: सीके नायडू ट्रॉफी में नहीं होगा टॉस, मेहमान टीम को मिलेगा बल्लेबाजी या गेंदबाजी चुनने का ऑप्शन
ये भी पढ़ें: RCB vs DC: अक्षर पटेल करेंगे दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी, रिकी पोंटिंग ने लगाई मुहर
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
46 mins agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
58 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines