T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 में 11 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को जीतकर केकेआर ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं मुंबई पहले ही एलिमिनेट हो चुकी है ऐसे में इस मैच को लेकर फैंस को उम्मीद थी कि विश्व कप से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपनी खोई हुई लय को वापस हासिल कर लेंगे। लेकिन ऐसा हो न सका रोहित शर्मा एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस भड़क उठे हैं।
कप्तान की खराब फॉर्म ने बढ़ाई टीम की टेंशन
आईपीएल 2204 में इस बार रोहित शर्मा कप्तान नहीं है बल्कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में रोहित खेल रहे हैं। टीम का प्रदर्शन इस सीजन बेहद खराब रहा है। वहीं रोहित ने सीजन की शुरुआत तो अच्छी की थी। शुरुआती मैचों रोहित टीम के लिए तेजी से रन बना रहे थे, इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक भी निकला था। वहीं पिछली 6 पारियों से रोहित का बल्ला एकदम खामोश हो गया है।
ये भी पढ़ें:- MI vs KKR: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी कोलकाता, मुंबई इंडियंस को मिली सीजन की 9वीं हार
वहीं आईपीएल के बाद टीम इंडिया विश्व कप में खेलती हुई दिखाई देगी लेकिन उससे पहले रोहित की खराब फॉर्म में टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ा दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस रोहित की क्लास लगा रहे हैं और विश्व कप में टीम के प्रदर्शन को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं।
आईपीएल 2024 के 60वें मैच में मुंबई इंडियंस को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा। केकेआर ने हार्दिक की मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया है। बारिश से बाधित ये मैच 16-16 ओवर का खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 7 विकेट खोकर 157 रन बनाए थे। जिसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी थी।
मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली थी। वहीं रोहित शर्मा ने इस मैच में काफी धामी खेल दिखाया, जो फैंस को रोहित की तरफ से देखने को नहीं मिलता है। रोहित ने मैच में 24 गेंदों का सामना करते हुए महज 19 रन बनाए थे। रोहित की इस धीमी पारी पर भी अब काफी सवाल उठ रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- KKR vs MI: जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर पर ढेर हुए सुनील नारायण, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
25 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
37 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
41 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines