हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

KKR vs LSG आखिरकार फॉर्म में लौटा आईपीएल का सबसे महंगा खिलाड़ी, लखनऊ की तोड़ी कमर

IPL 2024 KKR vs LSG: आईपीएल 2024 के 28वें मुकाबले में कोलकाता ने लखनऊ को 161 रनों के स्कोर पर रोक दिया। इस मैच में केकेआर की तरफ से मिचेल स्टार्क ने काफी कमाल की गेंदबाजी की।

विज्ञापन
IPL 2024 KKR vs LSG mitchell starc take 3 wickets 28 runs Image Credit: Social Media

IPL 2024 KKR vs LSG: आईपीएल 2024 में 28वां मुकाबला ईडन गार्डन के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर केकेआर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 161 रन बनाए।

लखनऊ की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए एक फिर से निकोलस पूरन ने कमाल की पारी खेली। पूरन ने इस मैच में 32 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान पूरन ने 2 चौके और 4 शानदार छक्के जड़े। वहीं इस मैच में कोलकाता की तरफ से आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ने कमाल की गेंदबाजी की।

फॉर्म में लौटे मिचेल स्टार्क

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन अभी तक इस सीजन में उनके द्वारा कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था। अभी तक मिचेल स्टार्क काफी महंगे साबित हो रहे थे, लेकिन लखनऊ के खिलाफ स्टार्क ने कमाल की गेंदबाजी की और अपनी वापसी के संकेत दे दिए हैं।

विज्ञापन

इस मैच में गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। जिनमें सबसे महत्वपूर्ण विकेट खतरनाक बल्लेबाजी करने वाले निकोलस पूरन का था। इसके अलावा स्टार्क ने दीपक हुड्डा का भी विकेट चटकाया था।

ये भी पढ़ें:- RCB vs SRH Head To Head: दूसरी जीत पर होगी बेंगलुरु की नजर, हैदराबाद को हराना आसान नहीं

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Hardik Pandya की चोट बढ़ा सकती है टीम इंडिया की टेंशन, जानें कौन होगा परफेक्ट रिप्लेसमेंट?

ये भी पढ़ें:- KKR vs LSG: गाबा में ऑस्ट्रेलिया पर ढाया था कहर, अब किया आईपीएल में डेब्यू

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola