IPL 2024 KKR vs LSG: आईपीएल 2024 का 28वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच को केकेआर ने जीत लिया है। इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 161 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को केकेआर ने 15.4 ओवर में महज 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। केकेआर की तरफ से फिल सॉल्ट ने सबसे ज्यादा 89 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी के दौरान सॉल्ट ने 14 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं लखनऊ की हार का ये तीन खिलाड़ी कारण बनते हुए दिखाई दिए।
1. शमर जोसेफ
इस मैच में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ को लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से अपना आईपीएल डेब्यू करने का मौका मिला, लेकिन पहले ही आईपीएल मैच में शमर की जमकर पिटाई हुई। अपने पहले ही ओवर में शमर ने 22 रन खर्च किए थे। जिसमें उन्होंंने 2 नो बॉल फेंकी थी। यहां से मैच में केकेआर को अच्छी शुरुआत मिल चुकी थी। इस मैच में शमर ने 4 ओवर में 47 रन खर्च किए, वहीं उनको एक भी सफलता हासिल नहीं हुई और वो लखनऊ की तरफ से सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए।
2. अरशद खान
अरशद खान केकेआर के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए। मैच में कप्तान केएल राहुल को अरशद से काफी अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद थी लेकिन वे अपने कप्तान की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सकें। मैच में अरशद ने महज 2 ओवर में 24 रन खर्च किए। जिसके बाद उनको गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला। इसके अलावा फील्डिंग में अरशद ने फिल सॉल्ट का एक कैच छोड़ा था। फिल सॉल्ट ने इस मैच में केकेआर की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए। शायद अगर अरशद वो कैच पकड़ लेते तो मैच का रिजल्ट कुछ और हो सकता था।
3. दीपक हुड्डा
एक बार फिर से इस मैच में लखनऊ की बल्लेबाजी कुछ खास देखने को नहीं मिली। निकोलस पूरन के अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। मैच में टीम को दीपक हुड्डा से काफी ज्यादा उम्मीदें थी लेकिन हुड्डा ेक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए। इस मैच में दीपक हुड्डा महज 8 रन बनाकर आउट हुए।
ये भी पढ़ें:- MI vs CSK: इतिहास रचने की दहलीज पर रोहित शर्मा, ऐसा करने वाले बन जाएंगे पहले भारतीय बल्लेबाज
ये भी पढ़ें:- Hardik Pandya की चोट बढ़ा सकती है टीम इंडिया की टेंशन, जानें कौन होगा परफेक्ट रिप्लेसमेंट?
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
17 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
17 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: पावरप्ले में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत, विराट-गिल हुए सेट
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines