IPL 2024 KKR vs LSG Probable Playing 11: आईपीएल 2024 का 28वां मुकाबला आज दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के आमने-सामने होगी। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला इसलिए भी अहम है, क्योंकि दोनों टीमें पिछले मुकाबले में हार कर आ रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने आखिरी मुकाबले में सीएसके के खिलाफ 7 विकेट ले शिकस्त खानी पड़ी थी। इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से शिकस्त मिली थी। ऐसे में अगले मुकाबले में दोनों ही टीमें अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है। चलिए हम आपको बताते हैं इस मैच में कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन।
ये भी पढ़ें:- MI Vs CSK Head To Head: चेन्नई और मुंबई के बीच होगा महामुकाबला, रुतुराज के लिए आसान नहीं होगी जीत
अंकतालिका में कैसी है दोनों टीमों की स्थिति
केकेआर और एलएसजी के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा। यह मैच बेहद ही रोमांचक हो सकता है। दोनों टीमों में विस्फोटक खिलाड़ियों की कमी नहीं है। ऐसे में यह एक हाई स्कोरिंग मैच भी हो सकता है। वर्तमान में भी इन दोनों टीमों की स्थिति प्वाइंट्स टेबल में काफी मजबूत है। केकेआर अभी तक 4 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें से 3 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 5 में से 3 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। इस मैच में जिसकी भी जीत होगी, वह अंकतालिका में ऊपर आ जाएगी। खास बात है कि अगर केकेआर को इस मुकाबले में जीत मिलती है, तो वह और मजबूत हो जाएगी, क्योंकि केकेआर का नेट रन रेट काफी बेहतर है। इस मुकाबले के मद्देनजर दोनों टीमें प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव कर सकती है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs MI: क्या टॉस के दौरान मैच रेफरी ने पलटा था Coin? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन…
KKR की संभावित प्लेइंग 11
फिलिप शॉल्ट, सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमणदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव ओरोरा, सुयश शर्मा
LSG की संभावित प्लेइंग 11
क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल, दीपक हुडा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि विश्नोई, नवीन उल हक, यश ठाकुर, अरशद खान
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
13 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
21 mins agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
31 mins agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
1 hr agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
2 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
4 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines