IPL 2024 KKR Qualify For Playoffs: मुंबई इंडियंस को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। केकेआर ने 12 मैचों में से 9 में जीत हासिल की है। अब प्वाइंट्स टेबल में केकेआर के 18 अंक हो गए है। केकेआर की जीत और प्लेऑफ में क्वालीफाई करने को लेकर टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कप्तान श्रेयस अय्यर के फैसले की सराहना की है।
‘उस समय पर समझदारी जरूरी थी’
केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच बारिश बाधित 16-16 ओवर का मैच खेला गया। इस मैच में कोई एक ही गेंदबाज 4 ओवर कर सकता था। केकेआर की तरफ से हर्षित राणा, आंद्रे रसेल और वरुण चक्रवर्ती मैच के दौरान कमाल की गेंदबाजी कर रहे थे। ऐसे में केकेआर के लिए भी ये फैसला करना उतना आसान नहीं था कि किस गेंदबाज से पूरे चार ओवर कराए जाए लेकिन बाद में टीम ने वरुण से ही 4 ओवर कराने का फैसला किया जो सही साबित हुआ।
केकेआर के इस फैसले की तारीफ करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि केकेआर के पास मिचेल स्टार्क और सुनील नरेन जैसे बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज थे, ऐसे में ये समझना जरूरी था कि जिस गेंदबाज से चार ओवर कराने है। केकेआर ने वरुण से 4 ओवर कराने का सही फैसला किया था। पूरे मैच में वरुण ने कमाल की गेंदबाजी की।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: वरुण चक्रवर्ती के चौथे ओवर ने पलट दिया मैच, श्रेयस अय्यर ने बताई कहानी
केकेआर ने 16 रन से जीता मैच
मुंबई इंडियंस को केकेआर ने इस मैच में 16 रनों से हराया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते केकेआर ने 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए थे। केकेआर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 21 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान अय्यर ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए थे।
इस मैच में केकेआर के फिल सॉल्ट और सुनील नरेन फ्लॉप साबित हुए। इसके बाद 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 8 विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी। मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन ने 22 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान किशन ने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। इस सीजन मुंबई की ये 9वीं हार है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: प्लेऑफ के लिए 6 टीमों में फंसा पेंच, एक टीम ने बनाई जगह
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines