IPL 2024 KKR Player Marriage: आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत हुई। इस जीत के जश्न के एक सप्ताह के भीतर ही केकेआर के एक स्टार खिलाड़ी ने फैंस को एक और खुशखबरी दे दी है। केकेआर के फैंस अभी तक ट्रॉफी जीतने की खुशियां मना रहे थे, इस कड़ी में केकेआर के स्टार खिलाड़ी ने शादी रचा ली है। यह प्लेयर केकेआर के ऑलराउंडर खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर है, जिन्होंने आज यानी 2 जून को शादी रचा ली है। खास बात है कि आज से ही आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का आगाज हुआ, इस आगाज के साथ ही वेंकटेश ने शादी कर ली है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ट्रोलिंग और आलोचनाओं पर हार्दिक पांड्या ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
केकेआर ने शेयर की तस्वीर
केकेआर के स्टार खिलाड़ी ने नवंबर 2023 में सगाई की थी। अब उन्होंने श्रुति रघुनाथन संग शादी कर ली है। दोनों ने साउथ इंडिया की परंपरा से शादी रचाई है। खिलाड़ी ने अचानक शादी कर अपने करोड़ों फैंस को हैरान कर दिया है। खिलाड़ी को लेकर पहले यह खबर नहीं आई थी कि वह शादी करने जा रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने अचानक अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है। वेंकेटेस अय्यर और श्रुती की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। देशभर से फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। केकेआर ने खुद अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर वेंकटेस की तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई दी है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ट्रोलिंग और आलोचनाओं पर हार्दिक पांड्या ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
खिलाड़ी के लिए कैसा रहा आईपीएल 2024
वेंकटेस अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ साल 2021 में जुड़े थे। तब से अभी तक वह केकेआर में ही शामिल हैं। वेंकटेस के लिए यह सीजन काफी शानदार रहा था। इस सीजन उन्होंने कुल 14 मुकाबले खेले, जिनमें 158 की स्ट्राइक रेट और 46 की एवरेज से 370 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी लगाए हैं। फाइनल में भी वेंकटेश का दबदबा देखने को मिला था। आईपीएल 2024 में ट्रॉफी केकेआर के नाम रही थी, इसमें वेंकटेश का काफी अहम योगदान रहा था।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
5 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
6 hrs agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
7 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
7 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
8 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
9 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
9 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
9 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines