IPL 2024 KKR Final: आईपीएल 2024 के क्वालिफायर 1 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। आईपीएल का फाइनल मुकाबला 26 मई को चेपॉक में खेला जाएगा। इस पूरे सीजन में केकेआर ने कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया है। जब केकेआर ने आईपीएल 2024 ऑक्शन में मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ में खरीदा था। शुरुआती सीजन में स्टार्क का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा था जिसके बाद केकेआर के इस फैसले पर काफी सवाल भी उठे। लेकिन पिछले कुछ मैचों में स्टार्क का प्रदर्शन कमाल का रहा है और उन्होंने साबित कर दिया कि आखिर क्यों उनको बड़े मैच का खिलाड़ी माना जाता है।
केकेआर क्यों है खिताब की प्रबल दावेदार
1. टीम का ऑलराउंडर प्रदर्शन
इस सीजन की शुरुआत से ही देखा गया है कि केकेआर ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में कमाल का प्रदर्शन किया है। अभी तक पूरे सीजन में ये नहीं लगा कि केकेआर की कभी बल्लेबाजी कमजोर है तो गेंदबाजी मजबूत। हर मैच में टीम ने ऑलराउंडर प्रदर्शन करके दिखाया है। बल्लेबाजी में बैटर्स और गेंदबाजी में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिसके चलते टीम अब फाइनल में पहुंच गई है और ट्रॉफी जीतने से महज एक कदम दूर है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs RR: एलिमिनेटर मैच से पहले आरसीबी को मिला बड़ा तोहफा, आसान हुआ फाइनल तक का सफर
2. सुनील नरेन का ओपनिंग में बल्लेबाजी करना
आईपीएल 2024 में सुनील नरेन कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक में नरेन का कमाल देखने को मिल रहा है। इस एक बार फिर से सुनील नरेन केकेआर के लिए ओपनिंग कर रहे हैं। सुनील पहली गेंद से ही विपक्षी गेंदबाजी पर कड़ा प्रहार करते है। केकेआर को तेज शुरुआत और बड़ा स्कोर खड़ा करने में नरेन अहम भूमिका निभा रहे हैं। अभी तक इस सीजन नरेन बल्लेबाजी करते हुए 179 के स्ट्राइक रेट से 482 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने एक शतक भी लगाया।
3. गौतम गंभीर का टीम के साथ होना
केकेआर के पूर्व चैंपियन कप्तान गौतम गंभीर इस सीजन टीम के मेंटोर है। इससे पहले 2 सीजन गौतम लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ थे और दोनों ही सीजन एलएसजी प्लेऑफ तक पहुंची थी। इस बार गंभीर की टीम में वापसी के बाद केकेआर का प्रदर्शन ही बदल गया। गंभीर टीम के सभी खिलाड़ियों को हमेशा गाइड करते रहते हैं। हर समय गौतम खिलाड़ियों को कुछ न कुछ सिखाने की कोशिश करते रहते हैं। इससे पहले गौतम अपनी कप्तानी में टीम को 2 बार आईपीएल का खिताब जिता चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- RCB-RR के बीच खेला जाएगा एलिमिनेटर, बारिश में धुला मैच तो कौन खेलेगा क्वालीफायर
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines