IPL 2024 KKR And RR Squad Changed: आईपीएल 2024 के 9 मुकाबले हो चुके हैं उसी बीच शुक्रवार 29 मार्च को दो टीमों का स्क्वाड बदलने की जानकारी मिली है। दरअसल राजस्थान रॉयल्स से प्रसिद्ध कृष्णा का बाहर होना पहले ही तय हो गया था। वहीं केकेआर के स्क्वाड से अब अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान बाहर हो गए हैं। उनकी जगह केकेआर ने अफगानिस्तान के ही एक 16 वर्षीय मिस्ट्री स्पिनर को टीम में जोड़ लिया है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह एक बड़ा और धाकड़ खिलाड़ी टीम में आ गया है।
कौन से दो खिलाड़ी आईपीएल में हुए शामिल?
आपको बता दें कि केकेआर और राजस्थान रॉयल्स दोनों के स्क्वाड अब बदल गए हैं। मुजीब उर रहमान की जगह कोलकाता की टीम में अफगानिस्तान के 16 वर्षीय स्पिनर मोहम्मद गजनफर की एंट्री हुई है। गजनफर ने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ ही अपना डेब्यू किया था। वह दो वनडे इंटरनेशनल खेल चुके हैं। गजनफर को केकेआर ने 20 लाख के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा है। इसके अलावा राजस्थान की टीम में साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी केशव महाराज जुड़ गए हैं।
दोनों टीमों की अच्छी शुरुआत
आईपीएल 2024 में फिलहाल दोनों टीमों ने अच्छी शुरुआत की है। केकेआर ने अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीता था। आंद्रे रसेल का तूफान देखने को मिला था। वहीं राजस्थान रॉयल्स अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीत चुकी है। पहले मैच में कप्तान संजू सैमसन का जलवा दिखा था तो दूसरे मुकाबले में रियान पराग छा गए। वहीं गेंदबाजी में चहल, बर्गर और बोल्ट ने कमाल किया है।
केकेआर का नया स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज, सुनील नरेन, फिल साल्ट, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, मिचेल स्टार्क, मोहम्मद गजनफर, शेरफेन रदरफोर्ड, गुस एटिंकसन, मनीष पांडे, केएस भरत, चेतन सकारिया, अंगकृश रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शाकिब हुसैन।
राजस्थान रॉयल्स का नया स्क्वाड
संजू सैमसन (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, केशव महाराज, नवदीप सैनी, आवेश खान, यशस्वी जयसवाल, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, कुणाल सिंह राठौड़, जोस बटलर, ट्रेंट बोल्ट, एडम जैम्पा, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रोवमेन पॉवेल, शुभमन दुबे, नांद्रे बर्गर, टॉम कोल्हर कैडमोर, आबिद मुश्ताक।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: मुंबई इंडियंस के लिए एक और बुरी खबर, टीम के साथ अभी नहीं जुड़ेंगे सूर्यकुमार यादव!
यह भी पढ़ें- IPL 2024: रियान पराग ने बीमार होकर भी निकाली DC की हवा, मैच के बाद भावुक होकर बयां किया दर्द
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines