IPL 2024 Kagiso Rabada Podcast Virat Kohli: आईपीएल 2024 में आज 57वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरु के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरुरी है। जो टीम इस मैच को हार जाएगी वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं इस मैच से पहले पंजाब के तेज गेदंबाज कागिसो रबाडा और आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। ये वीडियो क्लिप रबाडा के पॉडकास्ट के दौरान की है।
विलो टॉक पॉडकास्ट में अचानक दिखे कोहली
दरअसल विलो टॉक पॉडकास्ट में कागिसो रबाडा बातचीत कर रहे थे। जिसमें अचानक विराट कोहली पहुंच गए। दरअसल विराट पॉडकास्ट के दौरान रबाड़ा के लैपटॉप के पीछे ही थे। तब रबाडा कहते हैं विराट कोहली वहीं वो नाच रहे हैं। रबाड़ा विराट से कहते हैं कि मैं पॉडकास्ट पर हूं। जिसपर कोहली पूछते हैं किसके साथ? तब रबाडा कहते विलो टॉक।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘ट्रेविस हेड कई गेंदबाजों का करियर करेगा खत्म..’ विस्फोटक पारी के बाद फैंस की प्रतिक्रिया
फिर रबाडा, कोहली को कैमरे के सामने आने के लिए आमंत्रित करते हैं। इसके बाद विराट कोहली कैमरे के सामने आते हैं और सभी दर्शकों का अभिनंदन करते हैं। इस दौरान कोहली थोड़ी मजाक-मस्ती भी करते हैं। इस पॉडकास्ट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
धर्मशाला में आमने-सामने होगी पंजाब-आरसीबी
धर्मशाला के मैदान पर आज पंजाब किंग्स और आरसीबी अपना-अपना 12वां मुकाबला खेलने वाली है। आरसीबी ने अभी तक इस सीजन 11 मैचों से सिर्फ 4 मुकाबलो में जीत हासिल की है। अगर आरसीबी को प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना है तो ये मैच हर हाल में जीतना होगा। इसके अलावा पंजाब किंग्स ने भी 11 मैचों में से 4 मैचों में जीत दर्ज की है।
पंजाब के लिए भी ये मैच जीतना काफी जरुरी है। इससे पहले जब ये दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी तब आरसीबी ने बाजी मारी थी। प्वाइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 8 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है तो वहीं पंजाब किंग्स की टीम 8 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: केएल राहुल के सपोर्ट में उतरे फैंस, सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे संजीव गोयनका
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines