हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: जोस बटलर, विल जैक्स और रीस टॉप्ले ने छोड़ा टीम का साथ, घर हुए रवाना

IPL 2024 Jos Buttler Will Jacks Reece Topley: स्टार खिलाड़ी जोस बटलर के साथ ही विल जैक्स और रीस टॉप्ले ने टीम का साथ छोड़ दिया है। तीनों खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए घर रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
Reece Topley Jos Buttler Will Jacks IPL 2024

IPL 2024 Jos Buttler Will Jacks Reece Topley: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सीजन के 63 मुकाबले हो चुके हैं। इतने मैचों के बावजूद अब तक सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स ने ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। जबकि मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स रेस से बाहर हो चुकी हैं। अब 7 टीमों के बीच कांटे की रेस चल रही है, लेकिन इससे पहले ही कई टीमों को बड़ा झटका लग गया है।

टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए लौटे

दरअसल, कई खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए घर रवाना हो चुके हैं। सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी विल जैक्स और रीस टॉप्ले के साथ ही राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर घर रवाना हुए।

आने वाले दिनों में कई और खिलाड़ी होंगे रवाना

राजस्थान रॉयल्स ने अपने एक्स हैंडल पर बटलर की विदाई का वीडियो शेयर किया है। इसी तरह आरसीबी ने भी दोनों खिलाड़ियों के वीडियो पोस्ट कर उनके देश रवाना होने की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में कई इंटरनेशनल खिलाड़ी नेशनल टीम की ड्यूटीज के लिए अपने देश चले जाएंगे। पंजाब किंग्स के खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन भी घुटने की चोट के चलते आईपीएल छोड़ चुके हैं।

विज्ञापन

ये खिलाड़ी भी लौट सकते हैं घर

जो खिलाड़ी टीम का साथ छोड़ने वाले हैं, उनमें चेन्नई सुपर किंग्स के मोईन अली, पंजाब किंग्स के जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन और केकेआर के फिल साल्ट जैसे कई प्लेयर शामिल हैं। कहा जा रहा है कि ये खिलाड़ी आने वाले कुछ दिनों में घर लौटना शुरू कर देंगे। इस सप्ताह के अंत में उनके यूके वापस आने की उम्मीद है।

अच्छी फॉर्म में खिलाड़ी

आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ये अहम पड़ाव पर बड़ा झटका है। तीनों खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं। जोस बटलर के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने इस सीजन तूफानी बल्लेबाजी की है। बटलर ने 11 मैचों में 39.89 के औसत और 140.78 की स्ट्राइक रेट से 359 रन जड़े हैं। उन्होंने 2 शतक भी जमाए। वहीं आरसीबी के लिए विल जैक्स भी तूफानी फॉर्म में नजर आए। विल जैक्स ने 8 मैचों में 32.86 के औसत और 175.57 की स्ट्राइक रेट से 230 रन जड़े। जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। जैक्स ने 2 विकेट भी चटकाए। वहीं रीस टॉप्ले ने 4 मैचों में 4 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन

प्लेऑफ की दहलीज पर

आईपीएल के पॉइंट्स टेबल की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स की टीम 12 में से 8 मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर है। टीम के पास 16 पॉइंट्स हैं और वह प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है। वहीं आरसीबी 13 में से 6 में जीत दर्ज कर पांचवें स्थान पर है। आरसीबी के पास 12 पॉइंट हैं। उसका अगला मुकाबला सीएसके से है। यदि आरसीबी को इस मुकाबले में हार मिलती है तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: संजीव गोयनका-केएल राहुल विवाद पर LSG कोच लांस क्लूजनर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ये चाय के प्याले में तूफान 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2024: आज हारी तो गुजरात टाइंटस का खेल हो जाएगा खत्म, केकेआर करेगी प्लेऑफ से बाहर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola