IPL 2024 Jasprit Bumrah Son Photo: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहम मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मैच में मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में एक बार फिर मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की। इस मैच को देखने बुमराह की पत्नी संजना गणेशन भी वानखेड़े स्टेडियम में पहुंची थी। इस दौरान कैमरे में बुमराह के बेटे की एक झलक भी कैद हो गई।
सोशल मीडिया पर वायरल अंगद की झलक
वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ अपना इस सीजन का 12वां मुकाबला खेला। हैदराबाद को हराकर मुंबई ने सीजन की अपनी चौथी जीत दर्ज की। इस मैच से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बेटे अंगद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अंगद अपनी मां संजना की गोद में बैठे थे। पहली बार बुमराह के बेटे का चेहरा फैंस को देखने को मिला है। इस मैच के दिन बुमराह की पत्नी संजना का जन्मदिन भी था। बता दें, अंगद का जन्म 4 सितंबर 2023 को हुआ था।
ऐसा रहा मैच का हाल
इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 173 रन बनाए थे। इस मैच में मजबूत कहीं जाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी एक दम से फ्लॉप साबित हुई। अभिषेक शर्मा से लेकर हेनरिक क्लासेन तक इस मैच में कुछ खास बल्लेबाजी नहीं कर पाए। मुंबई की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पीयूष चावला और हार्दिक पांड्या ने 3-3 विकेट हासिल किए।
इसके बाद मुंबई इंडियंस ने इस मैच को 17.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। मुंबई की तरफ से इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। सूर्या ने मैच में महज 51 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान सूर्या ने 12 चौके और 6 छक्के लगाए।
ये भी पढ़ें:- T20 WC से पहले बाबर ने दिया टीम इंडिया पर बयान, रोहित-विराट को लेकर कही बड़ी बात
ये भी पढ़ें:- BAN vs IND: एक थ्रो पर 3 खिलाड़ी गिरी नीचे, Video देख फैंस ने लिए मजे
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: दर्द के बीच खेल रहे CSK के लिए खेल रहे MS Dhoni, डॉक्टर्स ने किया था मना
संबंधित खबरें
IND A vs NZ A: लगातार फ्लॉप होने बाद यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शानदार शतक
6 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
53 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines