T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 शुरू हुए आज तीसरा दिन है सभी टीमों ने अपना-अपना एक-एक मैच खेल लिया है। टी20 विश्व कप 2024 के नजरिए से भारतीय खिलाड़ियों के लिए आईपीएल 2024 बेहद अहम है। जो खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करेंगे उनको बीसीसीआई सेलेक्टर्स आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड के लिए चुना जाएगा। लेकिन तीन दिन के अंदर ही दो खिलाड़ियों की टेंशन बढ़ने लगी है।
इन 2 खिलाड़ियों की बढ़ी टेंशन
आईपीएल 2024 की शुरुआत में ही जहां एक तरफ कुछ खिलाड़ियों ने धमाकेदार अंदाज में आगाज किया है तो वहीं कुछ खिलाड़ी शुरुआत में ही फ्लॉप हो गए। जिसमें मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर शामिल है। ये दोनों ही खिलाड़ी अपने-अपने पहले मैच में फ्लॉप साबित हुए।
जहां एक तरफ अपने पहले मैच में श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले आउट हो गए थे तो वहीं ईशान किशन भी अपने पहले ही मैच में शून्य पर आउट हुए। जिसके बाद इन दोनो खिलाड़ियों की टेंशन अब और ज्यादा बढ़ने लगी है। अगर आगे भी इस सीजन ईशान और अय्यर का प्रदर्शन ऐसा ही रहता है तो टी20 विश्व कप 2024 के लिए इन दोनों खिलाड़ियों को टीम इंडिया में जगह बना पाना काफी मुश्किल हो जाएगा।
BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर है दोनों खिलाड़ी
बीते कुछ दिनों पहले बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की थी। जिससे ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बाहर कर दिया गया था। दरअसल इन दोनों खिलाड़ियों को बीसीसीआई की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी गई थी। लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों ने बीसीसीआई के आदेश को अनदेखा कर दिया था। जिसके बाद बीसीसीआई ने सजा के तौर पर ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था।
ये भी पढ़ें:- CSK vs GT Head To Head: चेन्नई के लिए आसान नहीं होगा गुजरात को हराना, आंकड़े दे रहे गवाही
ये भी पढ़ें:- भारतीय मूल के क्रिकेटर की बढ़ी टेंशन, महिला ने लगाया रेप का आरोप
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 Full Schedule: बचे हुए मुकाबलों का शेड्यूल जारी, 12 साल बाद चेन्नई में होगा फाइनल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
21 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
42 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines