IPL 2024 Ishan Kishan And Hardik Pandya Gym Video: ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका दौरे के बीच से ही अपना नाम वापस ले लिया था। उसके बाद से उनको लेकर अलग-अलग विवाद जारी हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें हार्दिक पांड्या के साथ भी बड़ौदा में ट्रेनिंग करते देखा गया था। वहीं वह रणजी ट्रॉफी से लगातार बीसीसीआई के निर्देश देने पर भी दूरी बनाकर रहे। इस कारण कई विवाद भी खड़े हुए, लेकिन ईशान हैं कि मानते नहीं। उन्हें एक बार फिर हार्दिक पांड्या के साथ देखा गया और इसका नया वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ईशान जिम के अंदर हार्दिक पांड्या से ट्रेनिंग लेते दिख रहे हैं।
हार्दिक ने ईशान को दी जिम में ट्रेनिंग
इस वीडियो की शुरुआत में मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी टीम के साथी खिलाड़ी ईशान किशन को जिम सेशन के लिए गाइड करते दिख रहे हैं। दरअसल हार्दिक वेट उठाने के लिए ईशान को गाइड कर रहे हैं। इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वहीं फैंस एक बार फिर ईशान किशन को हार्दिक पांड्या के साथ भड़क गए हैं। गुस्से में फैंस इस वीडियो पर एक से बढ़कर एक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- IPL 2024 Schedule: मुंबई इंडियंस से चेन्नई सुपर किंग्स तक, देखें सभी 10 टीमों का शेड्यूल
ईशान को हार्दिक के साथ देख भड़के फैंस
हार्दिक पांड्या को जब से मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है, लोगों का गुस्सा चरम पर है। रोहित शर्मा से कप्तानी छिनने का यह गुस्सा अभी तक शांत नहीं हुआ है। 22 फरवरी की शाम जब आईपीएल शेड्यूल जारी हुआ, उसके कुछ ही देर बाद ईशान किशन का हार्दिक पांड्या के साथ यह वीडियो वायरल हो गया। इसको देख किसी ने कहा कि ईशान किशन नौकरी से हाथ धो बैठेंगे। तो कोई बोला कि ईशान अब आईपीएल प्लेयर ही बनकर रह जाएंगे।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: ‘रोहित को कप्तान बनाओ…,’ शेड्यूल आने के बाद मुंबई इंडियंस के पोस्टर पर फैंस ने दिए रिएक्शन
ईशान किशन को पिछले कुछ समय से इंटरनेशल क्रिकेट में नहीं देखा गया है। उन्होंने मानसिक थकान का हवाला देते हुए ब्रेक लेने का ऐलान किया था। इसके बाद वह कई इवेंट में दिखे। बोर्ड की नाराजगी की खबरें आईं। उनके रणजी नहीं खेलने पर भी बोर्ड के गुस्सा होने की जानकारी मिली। फिर वह हार्दिक के साथ आईपीएल मोड में दिखे और उसके बाद अब दोनों का जिम वीडियो जले पर नमक छिड़कने जैसा था।
यह भी देखें:- क्या IPL 2024 से पहले Rohit Sharma , Suryakumar Yadav छोड़ेंगे Mumbai Indians, Final Deal आई ?
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines