Harbhajan Singh Jos Buttler Century: राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर ने एक बार फिर वो कारनामा कर दिखाया है, जिसका सपना हर क्रिकेटर देखता है। केकेआर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बटलर ने ताबड़तोड़ शतक जड़ अपनी टीम को आखिरी बॉल पर जीत दिलाई। हारी बाजी को जीतकर बाजीगर बने बटलर ने इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर 60 गेंदों में 9 चौके-6 छक्के ठोक नाबाद 107 रन जड़े। उनकी इस धमाकेदार पारी की क्रिकेट के गलियारों में चर्चा हो रही है। बटलर की इस शानदार पारी पर दिग्गज गेंदबाज और कमेंटेटर हरभजन सिंह ने बड़ी बात कही है।
बटलर को भी उसी तरह का सम्मान मिलना चाहिए
हरभजन सिंह ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देते हुए कहा कि बटलर को भी भारत में उसी तरह का सम्मान मिलना चाहिए। भज्जी ने कहा- अगर विराट कोहली ने ये सेंचुरी लगाई होती तो हम इसे दो महीनों तक सेलिब्रेट करते। जैसे कि हम धोनी के तीन छक्कों की बात करते हैं। हमें इस शतक का भी उसी तरह जश्न मनाना चाहिए जैसे हम अपने खिलाड़ियों का मनाते हैं। भज्जी ने आगे कहा कि बटलर दिग्गजों में से एक हैं। इसलिए उनका भी उसी तरह से सम्मान किया जाना चाहिए।
आगे भी कर सकते हैं कमाल
हरभजन ने आगे बटलर की तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि वह एक विशेष और अलग स्तर के खिलाड़ी हैं। यह पहली बार नहीं है, जब उन्होंने ऐसा कारनामा किया है। हम आगे भी इस अविश्वसनीय खिलाड़ी को ऐसा कारनामा करते हुए देख सकते हैं। हालांकि हम उनके बारे में बहुत ज्यादा बात नहीं करते हैं क्योंकि वह भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं।
इतिहास रच रहे हैं बटलर
आईपीएल में यह बटलर का सातवां शतक था। वह अब आईपीएल में विराट कोहली के 8वें शतक की बराबरी करने से एक शतक दूर हैं। बटलर ने अपने तूफानी शतक से क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। जिनके नाम आईपीएल में 6 शतक दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: रिंकू सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, खिलाड़ी ने खुद बताया कब करेंगे वापसी
संबंधित खबरें
2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
4 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
48 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
53 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines