IPL 2024 Final: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का निर्णायक मुकाबला आज कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह खिताबी भिड़ंत चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी। KKR ने आखिरी बार 2014 में IPL का खिताब जीता था, वहीं SRH 2016 में चैंपियन बनी थी। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश अब लंबे समय बाद ट्रॉफी उठाने की होगी। हालांकि, फाइनल मुकाबला आज के बजाए कल भी हो सकता है। पिछले सीजन भी ऐसा हुआ था।
चेन्नई में हुई थी बारिश
चेन्नई में शनिवार रात को बारिश हुई थी। आज भी फाइनल मैच के दौरान बारिश होती है तो मैच रिजर्व डे में खेला जा सकता है। IPL 2024 के फाइनल के लिए 27 मई रिजर्व डे रखा गया है। ऐसे में खिताबी मैच आज के बजाए कल भी खेला जा सकता है। कल भी अगर चेन्नई में बारिश होती है तो मैच को कम से कम 5-5 ओवर का कराने का प्रयास किया जाएगा। अगर बारिश के कारण यह भी संभव नहीं हो पाता है तो सुपर ओवर से विजेता को चुना जाएगा। अगर बारिश ज्यादा होती है ओर सुपर ओवर भी नहीं हो पाता है तो पॉइंट्स टेबल की टॉपर टीम विजेता होगी।
बारिश हुई तो KKR को होगा फायदा
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स ने लीग स्टेज में 14 में से 9 मैच जीते थे। 3 में टीम को हार मिली थी और 2 मैच बेनतीजा रहे थे। 20 अंकों के साथ टीम अंक तालिका में टॉप पर रही थी। ऐसे में अगर मैच नहीं हो पाता है तो KKR इस सीजन की विजेता होगी। इससे पहले भी कोलकाता 2 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। गौतम गंभीर की कप्तानी में साल 2012 और 2014 में KKR ने ट्रॉफी उठाई थी।
ये भी पढ़ें: कमिंस के पास IPL के इस अनोखे रिकॉर्ड को कायम रखने का मौका, सिर्फ 3 बार हुआ ये कारनामा
ये भी पढ़ें: T20 WC से पहले निकली इंग्लैंड की हेकड़ी, IPL के बीच खिलाड़ियों को वापस बुलाया… अब पछता रहे
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines