These Are 5 Main Points of SRS: आईपीएल 2024 से पहले डीआरएस सुर्खियों में आ गया है। बीसीसीआई डीएरआस को जल्द ही खत्म कर सकता है। डीआरएस को खत्म कर एसआरएस लाया जाएगा। ऐसे में फैंस के मन में एसआरएस को लेकर कई सवाल हैं। फैंस समझना चाह रहे हैं कि एसआरएस डीआरएस की तुलना में कैसे बेहतर है। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि यह डीआरएस की तुलना में अधिक सटीक फैसले देगा। चलिए हम आपको आसान भाषा में एसआरएस के 5 बड़े प्वाइंट्स समझाते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मजबूरी में खत्म किया जा रहा है DRS! यहां जानें इसका असली कारण
विवादों से घिरा रहा है डीआरएस
एसआरएस का फुल फॉर्म है ‘स्मार्ट रिव्यू सिस्टम’। यह स्मार्ट तरीके से किसी भी घटना को रिप्ले करेगा। इसमें गलती ना के बराबर होगी। इस कारण से इसे स्मार्ट रिप्ले सिस्टम भी कहा जा रहा है। एसआरएस कई मायनों में डीआरएस से काफी अलग है। डीआरएस को लेकर अकसर विवाद होते रहता है, ऐसे में एसआरएस के आने के बाद इन विवादों को भी खत्म किया जा सकेगा। बता दें कि आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। इसी टूर्नामेंट से डीआरएस को हटाकर एसआरएस की शुरुआत की जा सकती है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 में खत्म हो सकता है DRS! उनकी जगह लेगा SRS, जानें यह कैसे करेगा काम
ये हैं स्मार्ट रिव्यू सिस्टम के 5 बड़े प्वाइंट्स
1st Point: स्मार्ट रिप्ले सिस्टम के आने के बाद रिव्यू लेने पर टीवी निदेशक की भूमिका खत्म हो जाएगी। इसके बाद टीवी अंपायर सीधे दो हॉक-आई ऑपरेटरों से घटना की इनपुट लेगा और अपना फैसला देगा।
2nd Point: स्मार्ट रिप्ले सिस्टम के लिए मैदान पर कुल 8 कैमरे अलग से लगाए जाएंगे, जिसके माध्यम से टीवी अंपायर को घटना का फुटेज प्राप्त हो पाएगा। यह फुटेज टीवी अंपायर को दो हॉक-आई ऑपरेटरों के जरिए मिलेगी, जो एक ही कमरे में बैठे रहेंगे।
3rd Point: एसआरएस के आने के बाद स्प्लिट स्क्रीन दिखाया जा सकेगा। अगर कोई फील्डर ओवर थ्रो करता है और गेंद चौके के लिए चली जाती है, तो इस स्थिति में देखा जा सकेगा कि जब गेंदबाज ने गेंद फेंकी थी, उस दौरान बल्लेबाज लाइन क्रॉस कर सका था या फिर नहीं।
4th Point: इस नियम के बाद अगर कोई बल्लेबाज स्टंप आउट होता है, तो अंपायर को फैसला देने के लिए ट्राई-विजन दिखाई जाएगी। अंपायर को साइड-ऑन कैमरों के अलावा फ्रंट-ऑन फुटेज भी एक साथ दिखाया जाएगा।
5th Point: एसआरएस के आने के बाद दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2024 के प्रत्येक मैच में एक साथ कुल 15 अंपायर काम करेंगे, ताकि फैसले में कोई भी चूक नहीं हो जाए।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रिवील करने से पहले ही लीक हो गई RCB की नई जर्सी! विराट और सिराज की तस्वीर वायरल
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
12 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
1 hr agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
4 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
5 hrs agoLIVE: इंडिया को 40 ओवरों में बनाने होंगे 167 रन, जल्द दोबारा शुरु होगा मैच
6 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines