IPL 2024 Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 के शुरुआत से ही काफी आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। जबसे रोहित शर्मा को हटाकर पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया गया है, तबसे आए दिन हार्दिक को सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। जिसके बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने हार्दिक पांड्या का सपोर्ट किया गया है और फैंस से रिक्वेस्ट भी की है।
हार्दिक को मिला वसीम अकरम का साथ
मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या को फैंस के गुस्से का काफी ज्यादा सामना करना पड़ रहा है। आईपीएल 2024 में अभी तक जितने भी मुंबई ने मैच खेले हैं हर मैच में दर्शकों ने हार्दिक को ट्रोल करने की कोशिश की है। काफी हद तक इसका असर हार्दिक के प्रदर्शन पर भी देखने को मिल रहा है।
वहीं अब पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम ने हार्दिक का सपोर्ट करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि फैंस को अब थोड़ा शांत रहने की जरूरत है। आखिर में हार्दिक पांड्या आपका खिलाड़ी है। वह एमआई के लिए खेलता है और वह वही है जो आपको जीत दिला सकता है। आप थोड़ी आलोचना कर सकते हैं, लेकिन अब आगे बढ़ें।
वसीम ने रोहित पर कही बड़ी बात
इसके अलावा वसीम अकरम ने रोहित शर्मा को लेकर कहा कि आईपीएल 2024 के बाद विश्व कप होने वाला है, ऐसे में इस सीजन और रोहित को मुंबई इंडियंस का कप्तान बने रहना चाहिए था। लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट में ऐसी चीजे होती रहती है। जैसे चेन्नई ने लंबे समय तक कप्तान नहीं बदला था और अब उनको नया कप्तान मिला है, शायद मुंबई ने भी ऐसा किया है पर ये उनका निजी फैसला है। लेकिन हार्दिक को आप अगले साल मुंबई का कप्तान बना सकते थे।
ये भी पढ़ें:- SRH vs RCB Preview: हैदराबाद का खेल खराब कर सकती बेंगलुरु, जानें प्लेइंग 11 समेत अन्य जानकारी
ये भी पढ़ें:- DC vs GT: ट्रिस्टन स्टब्स ने दिल्ली को जिताया? गुजरात के जबड़े से खींच लिए 5 रन
ये भी पढ़ें:- DC vs GT: रसिक सलाम डार ने किया कमाल, ये हैं गुजरात की हार के 3 जिम्मेदार
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines